भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति (ओड़िया नववर्ष) का पावन उत्सव हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर पणा (शरबत) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भीषण गर्मी के बीच पणा वितरण ने लोगों को राहत प्रदान करने के साथ सेवा, दान एवं मानवता का संदेश प्रसारित किया।
कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों, सदस्यों एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफल रहा। इस दौरान ओड़िया संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली, जिससे सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक गौरव की भावना और सुदृढ़ हुई।
परिषद के महामंत्री निशान्त कुमार नन्दा ने सभी उपस्थित अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में भाईचारा, सांस्कृतिक जागरूकता एवं सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं।
इस समारोह में उपाध्यक्ष अमूल्य देवता सहित सपन दास, प्रकाश साहू, बिष्णु प्रसाद पंडा, घनश्याम विश्वाल, रश्मि रंजन जेना, समीर साहू, दीपक बेहेरा, विश्वजीत देहुरी, सौभाग्य साहू, प्रद्युम्न शाहू, प्रदीप परिदा, जे एन साहू, पूर्ण चंद्र विश्वाल, कैलाश शामल, बिंजन दास, जीतेन राऊत, जयंत सेठी, बिष्णु चरण साहू, ललित प्रधान, सुब्रत दास, अशोक साहू, सुमंत साहू, प्रताप नायक, अजय साहू, भजमन साहू, संतोष सुतार, शांतानु बारीक, संतोष साहू, संजय बेऊरा, मनोहर गेहानी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
महिलाओं एवं बच्चों की भी सराहनीय भागीदारी रही, जिनमें झरना परीडा, सस्मिता शामल, मीनाक्षी प्रधान, सोनाली साहू, विश्वजीता साहू, लिजा दास एवं सुमन तिवारी का विशेष योगदान रहा। उत्कल सांस्कृतिक परिषद भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।
