भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य भूमि पूजन 14 अप्रैल मंगलवार को सम्पन्न हुआ। इस कार्य की लागत ₹15 लाख रुपए है, महापौर निधि से प्रदान किया गया।
इस पावन अवसर पर पार्षद राजेश चौकसे, दादाजी धाम परिवार के सदस्य, वर्धमान सिटी के वरिष्ठ नागरिक एवं क्षेत्र के समस्त रहवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर दादाजी धाम मंदिर एवं समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से ईश्वर एवं दादाजी गुरुदेव से प्रार्थना की गई कि आपके सतत प्रयासों से क्षेत्र का निरंतर विकास होता रहे तथा सभी कॉलोनीवासियों को इसका लाभ प्राप्त होता रहे।
भूमि पूजन कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे सम्पन्न हुआ, जिसमें पार्षद, वर्धमान कॉलोनी के वरिष्ठजन, दादाजी धाम परिवार के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव, ट्रस्टीगण जीवन नामदेव, राजेंद्र चक्रवर्ती, मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य आर. डी. धुर्वे, आशीष श्रीवास्तव, मयूर गुप्ता एवं अन्य उपस्थित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। भूमि पूजन विधि पंडित राजेन्द्र पलिया द्वारा सम्पन्न कराई गई।
