9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यबिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

Published on

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में सुबह 11 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बिहार की नई सरकार में जदयू से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ली। दोनों को डिप्टी CM बनाया गया है। नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में मौजूद थे। बिहार में अभी मंत्रिमंडल का ऐलान नहीं किया गया है।

 

शपथ से पहले हनुमान मंदिर पहुंचे सम्राट

सम्राट चौधरी ने सुबह पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा की थी। शपथ से पहले ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सरकार में बदलाव सोमवार को नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद हुआ। वे अब राज्यसभा सदस्य हैं। वे 20 साल बिहार के CM रहे।

BJP का 46 साल का संघर्ष, पहली बार सीएम

इससे पहले नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा सौंपा। महज 9 साल पहले बीजेपी में शामिल हुए सम्राट चौधरी बेहद मुखर और आक्रामक नेता माने जाने जाते हैं। 26 साल पहले विधायक चुने गए, 2024 में डिप्टी सीएम बने और 2025 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद फिर डिप्टी सीएम की शपथ ली। अब उनके पास सीएम के तौर पर पूरे बिहार का शासन चलाने के साथ पार्टी और NDA गठबंधन को साथ रखने की भी चुनौती होगी। वहीं, बिहार की राजनीति में पहले जनसंघ और फिर बीजेपी हमेशा सक्रिय रही। बीजेपी पहले भी दो बार बड़ी पार्टी बनी लेकिन सीएम हमेशा नीतीश कुमार ही बने। ये पहला मौका है जब बीजेपी के पास सीटें भी ज्यादा हैं और सम्राट चौधरी के तौर पर उन्हें सीएम भी अपना मिला है।

बिहार के नए ‘सम्राट’ का सफरनामा

  • RJD के साथ सियासी करियर की शुरुआत
  • 1999 में राबड़ी सरकार में मंत्री बने
  • 2000 में पहली बार परबत्ता से बने विधायक
  • 2013 में RJD से बगावत, JDU में एंट्री
  • 2 जून 2014 में मांझी सरकार में मंत्री बने
  • मांझी को हटाने पर बगावत, JDU से सस्पेंड
  • 2017 में BJP में शामिल 2023 में बिहार BJP अध्यक्ष
  • 2021 में नीतीश कैबिनेट में बने मंत्री
  • 2024 में नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम का जिम्मा
  • तारापुर से जीता 2025 विधानसभा का चुनाव
  • 2025 में दूसरी बार डिप्टी सीएम बने
  • 15 अप्रैल 2026 को सीएम पद की शपथ

 

भरोसेमंद चेहरों को नियुक्त किया गया उपमुख्यमंत्री

उन्होंने 2005 के बाद से बिहार में बनी हर सरकार में मंत्री के तौर पर काम किया है। 2024 में JD(U) के NDA में वापस लौटने के बाद, विजेंद्र यादव बाद में बनी सरकार में मंत्रियों के बीच एक अहम चेहरा बने रहे। इसके बाद, जब 2025 में नई सरकार बनी, तब भी उनके पास मंत्री पद बना रहा। अब, बिहार में सत्ता में एक और बदलाव के बीच, उन्हें एक बार फिर उपमुख्यमंत्री पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। यह उनके व्यापक राजनीतिक अनुभव और पार्टी संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का ही प्रमाण है कि वे लगातार सत्ता के केंद्र में बने रहे हैं।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...