22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभेल न्यूज़ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

Published on

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन हेतु तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल द्वारा दो दिवसीय ऑडिट किया गया । बैठक की अध्यक्षता प्रदीप कुमार उपाध्याय, कार्यपालक निदेशक बीएचईएल भोपाल ने की। उपाध्‍याय ने बीएचईएल भोपाल द्वारा इस दिशा में किए जा रहे मुख्य कार्यों से सीआईआई टीम को अवगत कराया। बैठक में सभी महाप्रबंधकगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

कार्यपालक निदेशक महोदय के नेतृत्व एवं दिशा निर्देशन में चल रहे इस दो दिवसीय ऑडिट का समापन बीएचईएल, भोपाल के एचएसई विभाग में बैठक के साथ सम्‍पन्‍न हुआ। अपने संबोधन में अपर महाप्रबंधक (एच.एस.ई.) ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं आडिट कार्यक्रम के विभिन्न चरणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इकाई प्रमुख के नेतृत्व में सस्टेनेबल ग्रोथ, हरित बीएचईएल, नेट जीरो पर काफी कार्य किया जा रहा है जो कि कॉर्पोरेट बीएचईएल एवं भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप है।

उन्‍होंने बीएचईएल प्रबंधन की ओर से ऑडिट-टीम को आश्वस्त किया कि बीएचईएल भोपाल हमेशा से ही बेहतर प्रयास हेतु प्रतिबद्ध है, अतः ऑडिट-टीम द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य करते रहेंगे एवं जो भी कमियाँ या सुझाव हैं उन पर सकारात्मक रूप से शीघ्रातिशीघ्र कार्य किया जाएगा।

मै. सी.आई.आई. के ऑडिटर, के. के. चक्रवर्ती, राजेश चंद्रा एवं सोहेल खान ने ग्रीनको सर्टिफिकेशन ऑडिट की विस्तृत विवेचना की। उन्होंने बताया कि इस ऑडिट के दौरान आपसी संवाद, शॉप राउंड एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर ज़ोर दिया गया तथा बीएचईएल, भोपाल के विभागों द्वारा मेटेरियल सेविंग, ऊर्जा सरंक्षण, वेस्ट रिडक्शन एवं पर्यावरण सरंक्षण के लिए किए जा रहे अन्य विभिन्न कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने इस सर्टिफिकेशन ऑडिट में बीएचईएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्ण सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार मीना, प्रबंधक एवं धन्‍यवाद ज्ञापन गिरिराज अग्रवाल, उप महाप्रबंधक (एच.एस.ई.) ने किया।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...