17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराष्ट्रीयDGP Meet: पुलिस अधिकारियों ने कट्टरता पर जताई चिंता, इन हिंदू संगठनों...

DGP Meet: पुलिस अधिकारियों ने कट्टरता पर जताई चिंता, इन हिंदू संगठनों का भी किया जिक्र

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हाल ही संपन्न हुई पुलिस महानिदेशकों (DGP) की सुरक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों ने कट्टरता पर चिंता जताई। पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के हालिया सम्मेलन के दौरान पुलिस अधिकारियों ने देश में बढ़ते कट्टरपंथ के संबंध में इस्लामवादी और हिंदुत्व संगठनों की भूमिका का भी जिक्र किया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाग लिया था।

इन हिंदू संगठनों का किया जिक्र
दिल्ली में 20-22 जनवरी को आयोजित सम्मेलन में अधिकारियों द्वारा सौंपे गए पत्रों में ऐसे संगठनों की भूमिका के बारे में बताया गया। एक पत्र ने VHP और बजरंग दल जैसे संगठनों को कट्टरपंथी बताया गया। एक में बाबरी मस्जिद विध्वंस, हिंदू राष्ट्रवाद के विकास, बीफ लिंचिंग के मामलों और ‘घर वापसी आंदोलन’ को युवाओं के कट्टरपंथीकरण के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

मुसलमानों के लिए आरक्षण का दिया सुझाव
ये सभी पॉइंट्स इस्लामिक कट्टरवाद और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) जैसे संगठनों की विचारधाराओं से निपटने के उपायों के संदर्भ में उठाए गए थे। प्रस्तुत किए गए सभी कागजात सम्मेलन की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए थे लेकिन बुधवार को हटा दिए गए। कई अधिकारियों ने राजनीति में अल्पसंख्यकों के अधिक प्रतिनिधित्व और कट्टरता से निपटने के लिए मुसलमानों के लिए आरक्षण के लिए तर्क दिया।

कट्टरवाद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती
डीजीपी मीट में पेश किए गए नोट में कहा गया है कि विशेष रूप से मुस्लिम युवाओं में कट्टरवाद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्रमुख चुनौतियों में से एक है और कट्टरवादी संगठनों का मुकाबला करने के लिए उदारवादी मुस्लिम नेताओं और धर्म गुरुओं को विश्वास में लेने की जरूरत है। पत्र में कहा गया है किभारत में कई कट्टरवादी मुस्लिम संगठन सक्रिय हैं, जो मुस्लिम युवाओं को कट्टरवादी बनाने में लिप्त हैं। इन संगठनों में मुस्लिम समुदाय को उकसाने की प्रवृत्ति होती है और उन्हें हिंसक रास्ते पर धकेला जाता है।

एक पेपर में, एसपी-रैंक के एक अधिकारी ने कट्टरपंथीकरण को वामपंथी, दक्षिणपंथी और इस्लामवादी कट्टरवाद के तहत वर्गीकृत किया। कुछ पुलिस अधिकारियों द्वारा लिखे गए नोट में कहा गया है कि भारत में धार्मिक कट्टरता का मुख्य कारण धार्मिक प्रथाओं में अति-विश्वास और संचार के आधुनिक साधनों की आसान उपलब्धता है। साथ ही सीमा पार आतंकवाद और पाकिस्तान द्वारा इन कट्टरपंथी समूहों को प्रोत्साहित करना शामिल है।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...