17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में हिट एंड रन की खौफनाक वारदात, कार ने 2 लड़कों...

दिल्ली में हिट एंड रन की खौफनाक वारदात, कार ने 2 लड़कों को 350 मीटर तक घसीटा

Published on

नई दिल्ली ,

दिल्ली में एक बार फिर से हिट, रन और ड्रैग का केस सामने आया है. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि दूसरा अभी हॉस्पिटल में भर्ती है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर ड्राइवर समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे केशवपुरम थाने की दो पीसीआर वैन इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थीं. तभी उसमें सवार पुलिस कर्मियों ने देखा कि कन्हैया नगर इलाके के प्रेरणा चौक पर एक टाटा जेस्ट कार ने एक्टिवा स्कूटी में जोरदार टक्कर मारी. इस स्कूटी पर दो युवक बैठे थे. इसमें से एक युवक हवा में उछलकर कार की छत पर गिरा. वहीं, दूसरा युवक टक्कर लगने से उछलकर कार की विंडस्क्रीन और बोनट के बीच फंस गया, जबकि स्कूटी नीचे बंपर में फंस गई.

इस हादसे के बाद आरोपियों ने कार रोकने की बजाय मौके से भगा दी, लेकिन पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों ने तकरीबन साढ़े तीन सौ मीटर पीछा करने के बाद कार में सवार सभी 5 लोगों को पकड़ लिया. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम में फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची टीम ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस के मुताबिक, मेडिकल जांच में पाया गया है कि सभी कार सवारों ने शराब पी रखी थी. ये सभी छात्र हैं और शादी समारोह से लौटने के बाद इलाके में घूम रहे थे. उधर, स्कूटी सवार युवकों की पहचान कैलाश भटनागर और सुमित खारी के रूप में हुई है. दोनों जींस की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में काम करते थे.

पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान कैलाश भटनागर के रूप में हुई है, जबकि सुमित खारी का इलाज जारी है. इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 304, के अलावा 304A/338/279/34 के तहत केस दर्ज किया गया है

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...