17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराष्ट्रीयकौन जान लेता है मन की बात... पंडित धीरेंद्र शास्त्री या मैजिशियन...

कौन जान लेता है मन की बात… पंडित धीरेंद्र शास्त्री या मैजिशियन सुहानी शाह, सोशल मीडिया पर संग्राम

Published on

नई दिल्ली

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। महाराष्ट्र में अंधविश्वास फैलाने के आरोप से शुरू हुए विवाद के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री की ओर से भी जवाब दिया गया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री आखिर कैसे पर्ची के जरिए लोगों के मन की बात बताते हैं इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा है। यह ज्ञान दिव्य दृष्टि है या कुछ और इस पर बहस हो रही है। इस पूरे विवाद के बीच मैजिशियन सुहानी शाह की भी काफी चर्चा तेज हो जाती है। सुहानी शाह लोगों का माइंड रीड करके बता देती हैं। सुहानी के भी वीडियो इनदिनों काफी वायरल हो रहे हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विवाद के बीच सुहानी न्यूज चैनल में आकर लाइव लोगों के माइंड रीड करके बताया है। सोशल मीडिया पर दोनों की अलग-अलग तरीके से तुलना हो रही है। कुछ लोग इसे एक जैसा ही बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना कि दोनों बिल्कुल अलग है तो फिर तुलना आखिर कैसे?

इस बारे में सुहानी से सवाल करने पर उनका कहना है कि यह कला है और कोई भी सीख सकता है। यह एक शिक्षा है। सुहानी बातचीत के दौरान लोगों के मन टटोलती हैं और उसके बाद वही बताती हैं जो व्यक्ति के मन में चल रहा होता है। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने तरीके से इसको रख रहे हैं और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ इसकी तुलना भी कर रहे हैं।

योगिता भयाना ने ट्विटर पर लिखा है कि सुहानी शाह ने बीते कुछ दिनों में राष्ट्रीय टीवी पर अपनी कला से लोगों को बता दिया है लोगों की मन की बात बताना सिर्फ कला है कोई चमत्कार नहीं है, ये स्टडी है लॉजिक है।

माधव दास नाम के एक यूजर ने लिखा है कि सुहानी शाह एक मैजिशियन हैं जो आपके दिमाग को पढ़ सकती हैं। वह कहती हैं कि मन में सवाल सोच लो फिर उसका जवाब देती हैं। वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहले जवाब लिखते है फिर याचिकर्ता को बुलाते हैं और उसके सवाल पहले से ही इस चिट्ठी में होते है कहां से हुआ इन दो पहलुओं का मेल।

एक यूजर ने लिखा कि राजस्थानी बेटी सुहानी शाह यह चाहती तो भारत जैसे अंधविश्वासी देश में एक महान साध्वी बनकर इस हुनर पर धर्म की चासनी लगाकर करोड़ों अरबों का धंधा कर सकती थी लेकिन इन्होंने देश को जागरूक किया इसके लिए इनका शुक्रिया।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...