17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराष्ट्रीयग्वालियर से उड़े थे सुखोई-मिराज, हवा में बने आग का गोला; एक...

ग्वालियर से उड़े थे सुखोई-मिराज, हवा में बने आग का गोला; एक मुरैना तो दूसरा भरतपुर में गिरा

Published on

मुरैना/भरतपुर,

देश में शनिवार को हुए विमान हादसे ने खलबली मचा दी. इंडियन एयरफोर्स के लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज-2000 अचानक हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गए. दोनों में से एक विमान मध्य प्रदेश के मुरैना जिले और दूसरा राजस्थान के भरतपुर जिले में जा गिरा. दोनों ही विमान जलकर खाक हो गए. मुरैना के पहाड़गढ़ में सुखोई क्रैश हुआ, जिसके चोटिल दोनों पायलटों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि भरतपुर के पींगोरा गांव में गिरे मिराज का एक पायलट शहीद हो गया.

मुरैना जिले में शनिवार सुबह वायसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमान क्रैश होने की खबर से हड़कंप मच गया. पता चला कि इन दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से करीब सुबह 9:15 उड़ान भरी थी. 50 किमी तय करते ही उनका एटीसी से संपर्क टूट गया. विमान हवा में ही जल उठे और मुरैना के पहाड़गढ़ स्थित जंगल में गिर गए. इस हादसे के पायलट खुद को बचाने में कामयाब रहे. मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना ने बताया कि एक विमान के दोनों पायलटों को बचा लिया गया है. दोनों को चोटिल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

3 में से एक पायलट की मौत
वहीं, मुरैना एसपी आशुतोष बागरी ने बताया, एयरफोर्स से मिली सूचना के मुताबिक एक विमान में 2 पायलट और दूसरे में एक ही पायलट सवार था. दो पायलट तो सही सलामत मिल गए हैं जबकि दूसरे विमान के एक पायलट के बॉडी पार्ट्स मिले हैं. साथ ही एक विमान के कुछ हिस्से राजस्थान के भरतपुर में भी गिरे हैं.

वायुसेना का बयान
IAF ने अपने बयान में कहा, ”भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान आज सुबह ग्वालियर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए. विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन पर थे. इसमें शामिल 3 पायलटों में से एक की जान चली गई है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं.”

एक विमान भरतपुर में गिरा
उधर, राजस्थान के भरतपुर जिले स्थित उच्चैन थाना इलाके के पींगोरा गांव के पास दूसरा लड़ाकू विमान आग का गोला बनता हुआ जमीन पर आ गिरा. जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि ग्वालियर यूनिट का इंडियन एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट है. फिलहाल जानकारी के मुताबिक पायलट इजेक्ट कर गए थे. उनकी लोकेशन का पता लगाया जा रहा.

हवा में हुई टक्कर: रक्षा सूत्र
सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान दुर्घटना को लेकर रक्षा सूत्रों ने संभावना जताई है कि हवा में प्रशिक्षण के दौरान दोनों विमानों के बीच टक्कर हो गई होगी. हालांकि, अधिक जानकारी कोर्ट ऑफ इंक्वायरी में सामने आएगी.

हैरानी भरा मामला: पूर्व कमांडर
नॉर्दर्न कमांड के पूर्व कमांडर बीएस जयवाल ने बताया कि ब्लैक बॉक्स से ही पूरे हादसे खुलासा होगा. लेकिन दोनों विमानों का एक साथ दुर्घटनाग्रस्त होना हैरानी भरा मामला है.

रक्षा मंत्री से लेकर CM शिवराज तक एक्टिव
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हादसे पर नजर बनाए हुए हैं. सीएम शिवराज ने मुरैना कलेक्टर को बचाव और राहत कार्य के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं.

CM शिवराज ने ट्वीट में लिखा, ”मुरैना के कोलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुखद है. मैंने स्थानीय प्रशासन को त्वरित बचाव और राहत कार्य में वायुसेना के सहयोग के निर्देश दिए हैं. विमानों के पायलट के सुरक्षित होने की ईश्वर से कामना करता हूं.”

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...