17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराष्ट्रीययह हुआ क्या! एक ही वक्त पर 3 प्लेन क्रैश, वायुसेना भी...

यह हुआ क्या! एक ही वक्त पर 3 प्लेन क्रैश, वायुसेना भी हैरान, रक्षा मंत्री राजनाथ से मिले एयर चीफ

Published on

नई दिल्ली

एक ही समय पर दो लड़ाकू विमान क्रैश होने से भारतीय वायुसेना को झटका लगा है। सेना से लेकर सरकार तक ऐक्टिव हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खुद हालात की निगरानी करते हुए पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। मध्य प्रदेश में मुरैना के पास एक साथ सुखोई-30 और मिराज 2000 एयरक्राफ्ट जमीन पर आ गिरे और धू-धूकर जल उठे। राहत अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन की ओर से बताया गया है कि पायलट समय पर जेट से निकलने में कामयाब रहे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों जेट ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर बेस से उड़ान भरी थी। वहां अभ्यास चल रहा था। प्लेन की टक्कर हुई या हादसे की वजह कुछ और है, अभी स्पष्ट नहीं है। शनिवार की सुबह एक और प्लेन राजस्थान के भरतपुर में क्रैश हुआ है। शुरू में पायलट के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई। तकनीकी गड़बड़ी को इस घटना की वजह माना जा रहा है। अभी स्पष्ट नहीं है कि यह भारतीय वायुसेना का जेट था या कोई प्राइवेट प्लेन।

राजनाथ सिंह को दी गई जानकारी
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को चीफ ऑफ एयर स्टाफ ने भारतीय वायुसेना के दो एयरक्राफ्ट क्रैश होने के बारे में जानकारी दे दी है। रक्षा मंत्री ने पायलटों के बारे में जानकारी ली है और वह हालात पर नजर रख रहे हैं। उधर, भारतीय सेना ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि सेना का एक हेलिकॉप्टर आज दुर्घटना का शिकार हुआ है। सेना की ओर बताया गया है कि इंडियन आर्मी एविएशन के भी सभी एसेट सुरक्षित हैं।

राजस्थान में प्लेन क्रैश पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। शुरू में भरतपुर डीएसपी ने बताया था कि सुबह 10-10.15 बजे के आसपास प्लेन क्रैश की जानकारी मिली। घटनास्थल पर आने के बाद पता चला कि यह IAF का फाइटर जेट था। लेकिन मलबा देखने से पता नहीं चल पा रहा था कि यह फाइटर प्लेन है या कोई दूसरा प्लेन। शुरू में पायलटों के बारे में भी जानकारी नहीं मिल पाई। कुछ रिपोर्टों में इसे चार्टर्ड प्लेन बताया जा रहा है, जो आगरा से उड़ा था।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...