13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभेल न्यूज़भोपाल का नाम भोजपाल करें तभी मेरी कथा सफल हो पाएगी :...

भोपाल का नाम भोजपाल करें तभी मेरी कथा सफल हो पाएगी : जगदगुरु रामभद्राचार्य

Published on

भोपाल

राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रही श्रीराम कथा में जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज ने अपनी 1361वीं कथा के छाठवें दिन की कथा में बताया कि आज मध्य प्रदेश की पुण्यदायिनी नदी नर्मदा की जयंती है। इनका उद्गम अमरकंटक (अमृकूट) में हुआ था। महाराज ने बताया कि नर्मदा की गोद में शिव जी भी नर्मदेश्वर बनकर खेलते हैं। यहां शिवजी हरिहर के रूप में हैं। इस मौके पर धन-धन नर्मदा मैया, लेहंू मैं तोहरी बलैइया जैसी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी।

आगे की कथा में कहा कि सब द्विज देहुं हरषि अनुशासन, रामचंद्र बैठहिं सिम्हासन, महाराज ने बताया कि वशिष्ट जी ने सभी ब्राह्मणों से कहा कि सभी लोग प्रसन्नता पूर्वक अनुशासन दीजिए की रामचंद्र सिंम्हासन पर बैठें। उसी तरह मैं मध्य प्रदेश सरकार को अनुशासन दे रहा हूं कि भोपाल का नाम भोजपाल करें, तभी मेरी कथा सफल होगी। भजपा सरकार ही भोपाल को भोजपाल बनाएगी।

महाराज ने कहा कि कांग्रेस ने मेरी योग्यता का कोई मूल्यांकन नहीं किया। भाजपा सरकार ने जरूर मूल्यांकन किया और वर्ष 2015 मेंं पद्मविभूषण से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जब भाजपा मुझसे पे्रम करती है तो मैं भी उससे प्रेम करता हूं। मैं भविष्यवाणी कर रहा हूं कि तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी आएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार तीन प्रमुख कार्य करना है, इसमें गोवध बंद कराना, हिन्दी को राष्ट्रभाषा और रामचरित मानस को राष्ट्रगं्रथ बनवाना है। इस मौके पर महाराज ने कहा कि अयोध्या रामजी की थी, है और रहेगी। रामभद्राचार्य महाराज ने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि मैंने कभी भी खुद को दिव्यांग नहीं माना और न ही कम्पनसेशन लिया। महाराज ने कहा कि संतों को अवश्य राजनीति में पडऩा चाहिए पर अपने स्वार्थों के लिए नहीं।

रामभद्राचार्य महाराज ने बताया कि चंद्रमा की तरह रामचंद्र में भी 16 कलाएं थी। उन्होंने पहली कला अयोध्यावासियों को दी। दूसरी कला वशिष्ट जी को दी। तीसरी कला विश्वामित्र को दिया। चौथी कला अहिल्या को और पांचवी कला सीता जी को दी। महाराज ने बताया कि रामजी ने ताडक़ा का वध किया, अहिल्या का उद्वार किया और सीता का शृंगार किया। आगे की कथा में विश्वामित्र द्वारा यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को मांगने जाना। ताडक़ा का वध, अहिल्या का उद्धार की कथा सुनाई।

इसके बाद धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर की कथा सुनाते हुए झुक जइयो ललन एक बार किशोरी मोरी छोटी सी जैसी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद लक्ष्मण परशुराम संवाद का वर्णन किया। कथा के शुरुआत में नारायण सिंह परमार के नेतृत्व में परमार समाज के लोगों ने भोपाल का नाम भोजपाल करने की पहल करने पर महाराज का सम्मान किया। कथा में मुख्य यजमान शुभावती-हीरा प्रसाद यादव हैं।

शनिवार को कथा सुनने पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, आबकारी अधिकारी हुकुम सिंह भदौरिया, मेट्रो प्रोजेक्ट के डायरेक्टर अजय शर्मा, श्रीकृष्ण मंदिर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष विरेंद्र तिवारी के साथ ही मेला मेला समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

बीएचईएल हरिद्वार में सुरक्षा पखवाड़ा, ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य के साथ ईडी रंजन कुमार ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

बीएचईएल हरिद्वार में 4 मार्च से आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सुरक्षा पखवाड़ा...

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

भोपाल भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय...