11.1 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्य'मैंने 100 साल पुराने 3 मंदिरों को तोड़ा...', डीएमके नेता का एक...

‘मैंने 100 साल पुराने 3 मंदिरों को तोड़ा…’, डीएमके नेता का एक और बयान, बीजेपी ने बोला हमला

Published on

मदुरै,

डीएमके (द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम) नेता टी. आर. बालू इन दिनों अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में हैं. बीते दिनों उन्होंने अपनी पार्टी के नेता एवं मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को छूने वाले के हाथ काटने की धमकी दी थी. अब उनका एक वीडियो सामने आया है. इसमें वो कह रहे हैं कि उन्होंने 100 साल पुराने तीन मंदिरों को तोड़ा है.

पता था कि वोट नहीं मिलेंगे- टी. आर. बालू
गौरतलब है कि विवादों में घिरे सांसद टी. आर. बालू का एक वीडियो वायरल हो रहा है. एक सभा को संबोधित करते हुए वो कह रहे हैं, “मैंने 100 साल पुराने सरस्वती मंदिर, लक्ष्मी मंदिर और पार्वती मंदिर को तोड़ा है. ये तीनों मंदिर मेरे निर्वाचन क्षेत्र में जीएसटी रोड पर थे. मैंने ये जानबूझकर किया क्योंकि पता था कि वोट नहीं मिलेंगे.”

डीएमके के लोग मंदिरों को गिराने में गर्व महसूस करते हैं
उनके इस वीडियो को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने कहा कि डीएमके के लोग 100 साल पुराने हिंदू मंदिरों को गिराने में गर्व महसूस करते हैं. यही कारण है कि हम HR&CE (हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती अधिनियम) को भंग करना चाहते हैं और मंदिरों को सरकार के चंगुल से मुक्त कराना चाहते हैं.

स्टालिन को छूने वाले शख्स के हाथ काटने से हिचकूंगा नहीं
इससे पहले बालू ने कहा था कि वह पार्टी अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को छूने वाले के हाथ काट देंगे. बालू ने कहा कि यह उनका धर्म है. यह सही नहीं है तो आप कोर्ट जा सकते हैं.टी आर बालू ने कहा, “मैं अपने नेता स्टालिन या वीरमणि को छूने वाले शख्स के हाथ काटने से हिचकूंगा नहीं. यह मेरा धर्म है. अगर आपको लगता है कि यह सही नहीं है तो आप कोर्ट जा सकते हैं. लेकिन तब तक मैं काम कर चुका हूंगा.”

ऐसा करना ही न्याय है- टी. आर. बालू
उन्होंने कहा कि वो बहुत सख्त हैं. जब कुछ गलत होता है तो बहुत गुस्सा आता है. जब गलत चीजें होती हैं तो वो बेकार नहीं बैठ सकते. अगर कोई डीके प्रमुख वीरामणि को गाली देगा तो चुप नहीं बैठ सकता. कहा कि अगर उनकी पार्टी के नेता को किसी ने गाली देने की कोशिश की या वीरामणि के खिलाफ हाथ उठाया तो हाथ काट दिया जाएगा. ऐसा करना ही न्याय है.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...