13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभेल न्यूज़नगर निगम नहीं कर रहा है शौचालय का निर्माण,खुले में शौच करने...

नगर निगम नहीं कर रहा है शौचालय का निर्माण,खुले में शौच करने को मजबूर

Published on

भोपाल

यह भी अजीबों गरीब बात है कि एक और तो देख के प्रधान मंत्री देश भर में जगह-जगह शौचालय निर्माण को प्रोत्साहित कर रहे हैं तो दूसरी और राजधानी भोपाल में नगर निगम शौचायल निर्माण में आनाकानी कर रहा है । नगर निगम के सताये मजबूर परिजन खुले में शौच करने को मजबूर हैं।

मामला भेल क्षेत्र से लगी वार्ड 55 की अमराई परिसर बस्ती का बताया जा रहा है । इस बस्ती के रहने वाले राजनाथ रॉव की माने तो वह ईडब्ल्यूएस 1757 के सामने अमराई परिसर में करीब 30 साल से रह रहे हैं । उन्होंने पांच साल पहले नगर निगम वार्ड 55 में कई बार शौचालय बनाने के लिये आवेदन दिया लेकिन संंबंधित कर्मचारी शौचालय निर्माण ही नहीं कर रहे हैं । इस कारण उनका परिवार खुले मैदान शौच करने को मजबूर हैं । इस संबंध में वरिष्ठ अफसरों को भी शिकायत की गई है ।

क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर को की गई शिकायत के बाद उन्होंने संबंधित नगर निगम अफसरों को शौचालय निर्माण के लिये निर्देशित किया था लेकिन आज तक संबंधितों ने निर्माण नहीं कराया । बल्कि 30 साल से रह रहे पीडि़त की झुग्गी को तुड़वाने के लिये पीछे लग गये । मजेदार बात यह है कि नगर निगम पीडि़त से वर्ष 2021-22 का संपति कर भी ले रहा है । ऐसे में पीडि़त जाये तो जाये कहां ।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

बीएचईएल हरिद्वार में सुरक्षा पखवाड़ा, ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य के साथ ईडी रंजन कुमार ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

बीएचईएल हरिद्वार में 4 मार्च से आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सुरक्षा पखवाड़ा...

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

भोपाल भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय...