16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedअडानी को एक और झटका, इन 3 शेयरों पर NSE ने बढ़ाई...

अडानी को एक और झटका, इन 3 शेयरों पर NSE ने बढ़ाई निगरानी, ASM लिस्ट में किया शामिल

Published on

नई दिल्ली

अडानी समूह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक बुरी खबरें उनके लिए आ रही है। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आई। इसके बाद से कंपनी की मुश्किलें बढ़ गई है। अडानी समूह की कंपनियों का मार्केट कैप करीब 100 अरब डॉलर गिर चुका है। अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म Hindenburg Research की पिछले हफ्ते आई एक रिपोर्ट जारी की। इसमें दावा किया कि अडानी ग्रुप दशकों से खुल्लम-खुल्ला शेयरों में गड़बड़ी और अकाउंट धोखाधड़ी कर रहा है। इसके बाद क्या था। कंपनी के शेयर्स धड़ाधड़ गिरने लगे। कंपनी को अब एक झटका लगा है। एक्सचेंज ने उनकी कंपनियों पर निगरानी बढ़ी दी है। NSE ने कंपनी के तीन शेयरों को शॉर्ट टर्म ASM लिस्ट में शामिल कर लिया है।

ASM में अडानी के तीन शेयरों को किया शामिल
अडानी की 3 कंपनियों के शेयरों को शॉर्ट टर्म के लिए एडिशनल सर्विलांस मेजर्स (ASM) की लिस्ट में डाल दिया गया है। इन स्टॉक्स पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अडानी एंटरप्राइसेज (Adani Enterprises), अडानी पोर्ट (Adani Port) और अबुंजा सीमेंट (Ambuja Cement) को एनएसई ने एएसएम में डाल दिया है। आपको बता दें कि एडिशनल सर्विलांस एक तरह की निगरानी होती है, जिसमें मार्केट के रेगुलेटर सेबी और मार्केट एक्सचेंज बीएसई, एनएसई इसपर निगाहें बनाकर रखते हैं। इसका मकसद निवेशकों के हितों की रक्षा करना होता है। जब किसी शेयर में मेनुप्लेसन या फिर ज्यादा ट्रेडिंग होने से कीमतों में भारी एक्शन देखा जाता है तो उन शेयरों को एएसएम में डाल दिया जाता है।

क्या है इसके मायने
एएसएम यानी एडिशनल सर्विलांस मेजर्स में किसी कंपनी को रखना किसी कार्रवाई की तरह देखने के बजाए उसे निवेशकों के हितों की रक्षा की तरह देखना जरूरी है। एएसएम निगरानी में शेयरों को रखकर उसकी कीमतों में जारी भारी उतार-चढ़ाव पर अंकुश लगाने की कोशिश की जाती है। बाजार नियामकों की ओर से ये कदम उठाए जाते है, ताकि मार्केट पर भरोसा बना रहे। जिन कंपनियों को एस लिस्ट में शामिल किया जाता है उनपर कॉपोरेट एक्शन का कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। इस लिस्ट में शामिल कंपनियों को बोनस, डिविडेंट आदे के फैसले लेने की कोई मनाही नहीं होती है। इसका मकसद निवेशकों का भरोसा बाजार पर बढ़ाना और उनके हितों की रक्षा करवा होता है। गौरतलब है कि हिंडनबर्ग को लेकर अडानी समूह को लेकर किए गए खुलासे के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई है। आरबीआई ने भी बैंकों को निर्देश दिया है कि अडानी को दिए गए लोन की डिटेल उन्हें सौंपे। एसबीआई ने कहा है कि उन्होंने अडानी फर्म को 2100 करोड़ रुपये का लोन दिया है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...