16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedअमूल ने दिया जोर का झटका, 3 रुपये बढ़ाए दूध के दाम,...

अमूल ने दिया जोर का झटका, 3 रुपये बढ़ाए दूध के दाम, अब इतनी पहुंची कीमतें

Published on

नई दिल्ली

आम बजट घोषित होते ही आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ी है। अमूल ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। अमूल ने अमूल पाउच दूध (सभी वेरिएंट) की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। अमूल की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी (Amul Milk Price) के बाद अब बाकी कंपनियों के भी दूध के दाम बढ़ाने की संभावना बढ़ गई है। अमूल ने शुक्रवार की सुबह-सुबह आम आदमी को झटका दिया है। अमूल की ओर से जो नई लिस्ट जारी की गई है उसमें अमूल ताजा 500 एमएल की कीमत 27 रुपये, अमूल ताजा एक लीटर की कीमत 54 रुपये, अमूल ताजा 2 लीटर की कीमत 108 रुपये अमूल ताजा 6 लीटर की कीमत 324 रुपये, अमूल गोल्ड 500 एमएल की कीमत 33 रुपये, अमूल गोल्ड एक लीटर की कीमत 66 रुपये हो गई है। वहीं अमूल काऊ मिल्क 500 एमएल की कीमत अब 28 रुपये, अमूल काऊ मिल्क एक लीटर की कीमत अब 56 रुपये हो गई है। अमूल ए2 बफेलो मिल्क 500 एमएल की कीमत 35 रुपये और एमूल ए2 बफेलो मिल्क 1 लीटर की कीमत 70 रुपये हो गई है।

पहले कब बढ़ी थीं कीमतें
बता दें कि गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड अमूल ब्रैंड नेम के साथ अपने डेयरी प्रोडक्ट्स बेचता है। लोकप्रिय मिल्क ब्रैंड अमूल और मदर डेयरी ने इससे पहले पिछले साल यानी 2022 को अगस्त में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। लागत में वृद्धि की भरपाई के लिए कीमतों में यह इजाफा किया गया था। इससे पहले मार्च 2022 में दूध की कीमतें बढ़ी थीं। इसके बाद 15 अक्टूबर 2022 को दूध की कीमतों में इजाफा किया गया था। अब आज यानी 3 फरवरी 2023 को एक बार फिर दूध की कीमतें बढ़ गई हैं। दूध का भारतीय परिवारों में काफी अधिक उपयोग होता है। इसलिए कीमतों में यह बढ़ोतरी लोगों के बजट को प्रभावित करेगी।

दूध महंगा होने के बाद अब इतनी हुईं कीमतें

प्रोडक्ट कीमत
अमूल ताजा 500 एमएल 27
अमूल ताजा 1लीटर 54
अमूल ताजा 2 लीटर 108
अमूल ताजा 6 लीटर 324
अमूल ताजा 180एमएल 10
अमूल गोल्ड 500 एमएल 33
अमूल गोल्ड 1लीटर 66
अमूल गोल्ड 6 लीटर 396
अमूल काऊ मिल्क 500एमएल 28
अमूल काऊ मिल्क 1 लीटर 56
अमूल ए2 बफेलो मिल्क 500एमएल 35
अमूल ए2 बफेलो मिल्क 1लीटर 70
अमूल ए2 बफेलो मिल्क 6 लीटर 420

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...