16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedअमेरिका से ये खबर आते ही अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 35% गिरे,...

अमेरिका से ये खबर आते ही अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 35% गिरे, बाकी कंपनियों का बुरा हाल

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय अरबपति गौतम अडानी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. बीते 10 दिनों में उनकी नेटवर्थ से 52 अरब डॉलर की बड़ी रकम साफ हो गई और दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में वे पहले 2 से 4 और फिर चार से 7 और अब 21वें नबंर पर खिसक गए हैं. रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद बिगड़े हालातों के बाद अब अमेरिका से भी उनसे जुड़ी बुरी खबर आई है, जिसके बाद Adani Enterprises के शेयर शुक्रवार को भरभराकर 35 फीसदी तक टूट गए.

अमीरों की लिस्ट में 21वें नंबर पर पहुंचे
सबसे पहले बात कर लेते हैं अमेरिका से अडानी ग्रुप  को लेकर आई बुरी खबर की. तो बता दें रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट 24 जनवरी को पब्लिश होने के बाद गौतम अडानी की शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में सुनामी देखने को मिल रही है. रोजाना के हिसाब से अडानी के स्टॉक्स  गिर रहे हैं और इसके चलते उनकी संपत्ति लगातार घटती जा रही है. इस साल 2023 में अब तक उन्हें 59.2 अरब डॉलर का घाटा झेलना पड़ा है और इसमें से 52 अरब डॉलर महज बीते 10 दिनों में साफ हो गए.बीते 24 घंटे में ही गौतम अडानी अमीरों की लिस्ट में 5 पायदान नीचे पहुंच गए हैं.

Dow Jones से बाहर होगी अडानी एंटरप्राइजेज
अब अमेरिका के डाउ जोंस सस्टेनिबिलिटी इंडेक्स से अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर को बाहर करने का ऐलान कर दिया है. डाउ जोंस सस्टेनिबिलिटी इंडेक्स से Adani Enterprises Stocks को बाहर करने का फैसला कंपनी के शेयरों में लगातार आ रही भारी गिरावट के चलते लिया गया है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप को लेकर स्टॉक हेरफेर-अकाउंटिंग फ्रॉड समेत कई तरह के दावे किए गए हैं. इन तमाम आरोपों को लेकर इंडेक्स ने मीडिया स्टेकहोल्डर एनालिसिस के बाद कार्रवाई करते हुए अडानी की कंपनी को हटाने का फैसला लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, 7 फरवरी को इसे डाउ जोंस से हटा दिया जाएगा.

शुक्रवार को भी 5 शेयरों में लोअर सर्किट
Dow Jones Index के अडानी एंटरप्राइजेज को बाहर निकालने के फैसले की खबर का सीधा असर कंपनी के शेयरों पर दिखाई दिया है. शेयर बाजार (Share Market) में दिन का कारोबार शुरू होते ही इनमें जोरदार गिरावट आई और ये 35 फीसदी तक टूट गए. खबर लिखे जाने तक Adani Enterprises Ltd के स्टॉक्स 35.00% या 547.80 टूटकर 1,017.45 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा Adani Power में शुक्रवार को भी लोअर सर्किट लगा है और ये 5 फीसदी फिसलकर 191.95 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं. Adani Total Gas में भी लोअर सर्टिक आज फिर लगा है और 1622.35 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं.

इसके अलावा खबर लिखे जाने तक सुबह 11 बजे तक Adani Wilmar Ltd में भी लोअर सर्किट है ये 5% गिरकर 399.95 रुपये पर थे. Adani Green Energy Ltd लोअर सर्टिक के साथ 10% फिसलकर 935.90 रुपये पर था. Adani Transmission Ltd में भी आज लोअर सर्टिक लगा और ये 10% गिरावट के साथ 1,396.05 पर थे. वहीं Adani Ports के शेयर 8.12% फिसलकर 424.90 रुपये, Ambuja Cements के स्टॉक 4.89% गिरकर 335.15 रुपये पर ACC Ltd के स्टॉक 4.36 फीसदी फिसलकर 1,761.45 रुपये पर कारोबार कर रहे थे.

NSE ने भी दिया अडानी का झटका
अमेरिका से पहले अपनी संपत्ति में गिरावट के सबसे बुरे दौर का सामना कर रहे गौतम अडानी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की ओर से भी बड़ा झटका लगा था. गुरुवार को Stock Market के NSE ने Adani Group की तीन कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट्स को एडिशनल सर्विलांस मेजर्स (ASM) के तहत रखने का बड़ा फैसला लिया है. ये सेबी का कंपनियों की निगरानी करने का एक तरीका है, जो निवेशकों की रक्षा के लिए उठाया जाता है. अब अडानी की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट के चलते तीन कंपनियों को निगरानी में लिया गया है.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...