16.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedसंकट के बीच अडानी ग्रुप को मिली खुशखबरी, रेटिंग एजेंसी Fitch ने...

संकट के बीच अडानी ग्रुप को मिली खुशखबरी, रेटिंग एजेंसी Fitch ने कही ये बात

Published on

नई दिल्ली,

अडानी ग्रुप के शेयरों में आ रही गिरावट के बीच ग्लोबल रेटिंग एजेंसी Fitch ने बड़ी खुशखबरी दी है. फिच रेटिंग्स का कहना है कि अडानी ग्रुप और उसकी संपत्तियों की रेटिंग पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद कोई तत्काल प्रभाव नहीं पड़ा है. रेटिंग एजेंसी के मुताबिक हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से अडानी ग्रुप के क्रेडिट प्रोफाइल पर किसी भी तरह का असर नहीं पड़ा है.

कैश फ्लो पर असर नहीं
रेटिंग एजेंसी की रिपोर्ट अडानी समूह के शेयरों में सप्ताह भर से जारी गिरावट के बीच आई है. अडानी एंटरप्राइजेज के FPO को वापस लेने के बाद ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गिरावट और तेज हो गई थी.

Fitch ने कहा कि हम लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. रेटिंग एजेंसी ने कहा कि ग्रुप के कैश फ्लो पर किसी भी तरह का असर नहीं हुआ है. हम फाइनेंस और इससे जुड़ी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. फिच को उम्मीद है कि अडानी ग्रुप के नकदी प्रवाह के पूर्वानुमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

मार्केट कैप में भारी गिरावट
गौरतलब है कि जिस दिन से अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आई है, उसी दिन से अडानी ग्रुप के शेयरों में तेज गिरावट देखी जा रही है. अडानी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप घटने से गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी भारी गिरावट आई है. जिससे अडानी टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं. जबकि हफ्तेभर पहले अडानी दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स थे.

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट 24 जनवरी को पब्लिश होने के बाद गौतम अडानी की शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में सुनामी देखने को मिल रही है. जाना के हिसाब से अडानी के स्टॉक्स गिर रहे हैं और इसके चलते उनकी संपत्ति लगातार घटती जा रही है. इस साल 2023 में अब तक उन्हें 59.2 अरब डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा है. इसमें से 52 अरब डॉलर महज बीते 10 दिनों में साफ हो गए.

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर
अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में आज भारी गिरावट देखी गई. लेकिन स्टॉक ने हल्की वापसी की. निचले लेवल पर अडानी एंटरप्राइजेज के 35.1 लाख शेयरों की खरीदारी हुई है. यह ब्लॉक डील 411.5 करोड़ में हुई है. आज सुबह यह स्टॉक 35 फीसदी की गिरावट के साथ 1017 रुपये तक फिसला था. बुधवार को कंपनी के मैनजमेंट ने अडानी एंटरप्राइजेज के 20 हजार करोड़ रुपये के फुल सब्सक्राइब FPO को वापस ले लिया था. इसके बाद से ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...