16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedदूध का हर लीटर 8 रुपये महंगा हो गया... अमूल ने साल...

दूध का हर लीटर 8 रुपये महंगा हो गया… अमूल ने साल में चौथी बार दिया झटका

Published on

नई दिल्ली,

देश की सबसे बड़ी डेयरी अमूल ने आज सुबह चाय की चुस्की लेने वालों को झटका दे दिया. अमूल ने दूध की कीमतों में 3 रुपये लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी का कहना है कि चारा महंगा हो गया है, इसलिए दूध के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं.इससे पहले अमूल गोल्ड (Amul Gold) एक लीटर 63 रुपये में मिलता था, जो अब बढ़कर 66 रुपये का हो गया है. अब अमूल ताजा आधा लीटर दूध 27 रुपये का मिलेगा. जबकि इसके 1 लीटर पैकेट के लिए 54 रुपये चुकाने होंगे. अमूल गाय का दूध 56 रुपये लीटर हो गया है. आधे लीटर के लिए 28 रुपये चुकाने होंगे. वहीं, भैंस का A2 दूध अब 70 रुपये में एक लीटर मिलेगा.

इससे पहले अक्टूबर-2022 में अमूल के दूध महंगे हुए थे. अक्टूबर से पहले अगस्त महीने में भी कंपनी ने गुजरात समेत पूरे भारत दूध की कीमतें बढ़ाई थीं. वहीं मार्च 2022 में भी अमूल ने कीमतों में इजाफा किया था. Amul का दूध मुख्य रूप से गुजरात के अलावा दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल और मुंबई के मार्केट में सप्लाई होता है. एक दिन में कंपनी 150 लाख लीटर दूध बेचती है और अकेले दिल्ली-एनसीआर में ही प्रतिदिन की खपत करीब 40 लाख लीटर है.

2022 में अमूल ने कब-कब बढ़ाए दूध के दाम
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद 58 रुपये प्रति लीटर में मिलने वाले अमूल गोल्ड की कीमत मार्च-2022 में 60 रुपये, अगस्त में 61 रुपये, अक्टूबर में 63 रुपये और अब 66 रुपये प्रति लीटर हो गई. इस तरह कंपनी ने मार्च- 2022 से अब तक अमूल गोल्ड की कीमत में 8 रुपये लीटर का इजाफा किया है. कीमतों में यह वृद्धि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है. कंपनी की मानें तो केवल पशुओं के चारे की लागत में करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

बता दें, पिछले महीने ही कंपनी अमूल लिमिटेड (Amul Limited) के मैनेजमेंट में बड़ा फेरबदल हुआ था. कंपनी के एमडी आरएस सोढ़ी (RS Sodhi) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद GCMMF के सीओओ जयन मेहता इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. सोढ़ी मैनेजिंग डायरेक्टर का पद साल 2010 से संभाल रहे थे.

दूध के दाम 3 रुपए लीटर बढ़ने का आपकी जेब पर क्या असर होगा? अगर आपके परिवार में हर दिन 2 लीटर दूध लगता है तो अब आपको हर दिन 6 रुपए ज्यादा देने होंगे।
• एक महीने में 180 रुपए ज्यादा
• एक साल में 2,160 रुपए ज्यादा
अमृतकाल है या वसूली काल? ये सवाल आप भी पूछिए।

अमृतकाल है या वसूली काल?
कांग्रेस ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी पर सरकार को घेरा है. साथ में ये भी बताया है कि कैसे घर का बजट दूध ने बिगाड़ा है. कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा है, ‘अगर आपके परिवार में हर दिन 2 लीटर दूध लगता है तो अब आपको हर दिन 6 रुपये ज्यादा देने होंगे. इस तरह से एक महीने में 180 रुपये का बजट बढ़ेगा और एक साल में 2,160 रुपये का ज्यादा भुगतान करना होगा. साथ ही कांग्रेस ने पूछा है कि ये अमृतकाल है या वसूली काल?

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...