16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedशेयर बाजार में एक हफ्ते से लुढ़क रहे गौतम अडानी के लिए...

शेयर बाजार में एक हफ्ते से लुढ़क रहे गौतम अडानी के लिए आज आ गई 2 गुड न्यूज

Published on

नई दिल्ली

हिंडनबर्ग रिपोर्ट से लहुलुहान हुए अडानी ग्रुप के लिए अच्छी खबर है। ग्रुप को दो वैश्विक रेटिंग्स कंपनियों की तरफ से राहत भरी खबर मिली है। इन दोनों कंपनियों ने कहा है कि अडानी ग्रुप के ताजा हालात से उसकी रेटिंग्स पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं, ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में आज मजबूती आई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर ग्रीन लिस्ट में आ गए हैं। वहीं, फिच रेटिंग्स और मूडीज ने अपने-अपने बयानों में कहा है कि उनकी अडानी ग्रुप की कंपनियों और उनके शेयरों की चाल पर नजर है। उनकी रेटिंग में किसी भी बदलाव से पहले हर पहलू का अध्ययन किया जाएगा, तभी कोई फैसला लिया जाएगा।

फिच ने कहा- अभी नहीं बदलेंगे रेटिंग
फिच रेटिंग्स ने शुक्रवार को कहा कि अडानी समूह पर गड़बड़ी का आरोप लगाने वाली शॉर्ट सेलर की रिपोर्ट के मद्देनजर ग्रुप कंपनियों और उनके शेयरों की रेटिंग पर तत्काल कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। रेटिंग एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसे उम्मीद है कि उसके पूर्वानुमानित नकदी प्रवाह में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

साल-दो साल तक अडानी ग्रुप को होगी मुश्किल: मूडीज
वहीं, मूडीज इन्वेस्टर्स सर्वेसज ने भी शुक्रवार को अडानी ग्रुप की रेटिंग्स को लेकर बड़ी बात कही। उसने कहा कि शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद मचे उठापटक के आलोक में वह रेटिंग में शामिल अडानी समूह की कंपनियों के वित्तीय लचीलेपन का आकलन कर रही है। मूडीज ने कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट से पैदा हुई कठिन परिस्थितियों में अडानी ग्रुप की कंपनियों को अपने वित्तीय दायित्वों के निवर्हन के लिए फंडिंग जुटाने में साल-दो साल तक मुश्किल होगी। उसने कहा कि पूंजीगत खर्चों या कर्ज चुकाने के लिए अडानी ग्रुप को फंडिंग की जरूरत होगी।

अडानी एंटरप्राइजेज में मजबूती
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के लिए एक और खुशखबरी शेयर मार्केट से आई है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में तेजी आई है। सेंसेक्स पर दोपहर 3.14 बजे कंपनी के शेयर 25.30 अंक यानी 1.62 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,590 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, निफ्टी पर 13.60 अंकों यानी 0.87 प्रतिशत की मजबूती के साथ अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 1,578.85 रुपये की कीमत पर आ गए। बीएसई और एनएसई, दोनों जगहों पर कंपनी के शेयरों में तेजी का माहौल देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह पर शेयरों में खुल्लम-खुल्ला गड़बड़ी और हिसाब-किताब में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। कंपनी के इस आरोप के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...