16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedFitch के बाद अब मूडीज का अडानी ग्रुप पर रिएक्शन, हिंडनबर्ग के...

Fitch के बाद अब मूडीज का अडानी ग्रुप पर रिएक्शन, हिंडनबर्ग के खुलासे से खलबली!

Published on

नई दिल्ली,

अडानी ग्रुप की कंपिनयों के गिरते शेयरों के बीच शुक्रवार को फिच के बाद ग्लोबल एजेंसी मूडीज (Moody’s) ने भी अपनी रिपोर्ट जारी की है. मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद वह अडानी ग्रुप के फाइनेंसियल फ्लेक्सिबलटी का मूल्यांकन कर रहा है. मूडीज की इकाई ICRA ने कहा कि वह अडानी समूह पर हाल के घटनाक्रमों के प्रभाव पर नजर बनाए हुए और इसका वैल्यूएशन कर रही है.मूडीज के अनुसार, अडानी ग्रुप के पास 2025 तक कर्ज चुकाने का मौका होगा. इन घटनाओं से अगले 1-2 वर्षों में प्रतिबद्ध कैपेक्स या कर्ज चुकाने के लिए पूंजी जुटाने की समूह की क्षमता कम हो सकती है.

फिच ने अपनी रिपोर्ट में कही ये बात
इससे पहले फिच ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप का क्रेडिट प्रोफाइल तत्काल रूप से प्रभावित नहीं हुआ है. मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वर्तमान हालात में अडानी के लिए फंड जुटाना मुश्किल होगा. अडानी की वित्तीय स्थिति का आंकलन किया जाएगा.

मार्केट कैप में गिरावट
गौरतलब है कि जिस दिन से अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आई है, उसी दिन से अडानी ग्रुप के शेयरों में तेज गिरावट देखी जा रही है. अडानी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप घटने से गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी भारी गिरावट आई है. जिससे अडानी टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं. जबकि हफ्तेभर पहले अडानी दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स थे.

डाउ जोंस ने दिया झटका
अमेरिका के डाउ जोंस सस्टेनिबिलिटी इंडेक्स से अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर को बाहर करने का ऐलान किया है. अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में लगातार आ रही भारी गिरावट की वजह से डाउ जोंस सस्टेनिबिलिटी ने इसे बाहर किया है.

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप को लेकर स्टॉक हेरफेर-अकाउंटिंग फ्रॉड समेत कई तरह के दावे किए गए हैं. इन तमाम आरोपों को लेकर इंडेक्स ने मीडिया स्टेकहोल्डर एनालिसिस के बाद कार्रवाई करते हुए अडानी की कंपनी को हटाने का फैसला लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, 7 फरवरी को इसे डाउ जोंस से हटा दिया जाएगा.

अमेरिका से पहले अपनी संपत्ति में गिरावट के सबसे बुरे दौर का सामना कर रहे गौतम अडानी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की ओर से भी बड़ा झटका लगा था. गुरुवार को Stock Market के NSE ने Adani Group की तीन कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट्स को एडिशनल सर्विलांस मेजर्स (ASM) के तहत रखने का बड़ा फैसला लिया है. ये सेबी का कंपनियों की निगरानी करने का एक तरीका है, जो निवेशकों की रक्षा के लिए उठाया जाता है.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...