12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराजनीति'FPO आते हैं और निकल जाते हैं, उतार-चढ़ाव हर बाजार में होता...

‘FPO आते हैं और निकल जाते हैं, उतार-चढ़ाव हर बाजार में होता है’- अडानी विवाद पर वित्त मंत्री सीतारमण

Published on

नई दिल्ली

बजट के बाद उठ रहे सवालों का जवाब देने के लिए शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री ने बजट के बाद की शंकाओं और सवालों के जवाब देने के साथ ही अडानी एंटरप्राइजेज के FPO से जुड़े सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी है।

FPO आते हैं और निकल जाते हैं- निर्मला सीतारमण
एफपीओ वापसी पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “एफपीओ आते हैं और निकल जाते हैं। ये उतार-चढ़ाव हर बाजार में होता है। कितनी बार इस देश से एफपीओ वापस नहीं लिया गया है और कितनी बार भारत की छवि इसके कारण खराब हुई है और कितनी बार एफपीओ वापस नहीं आए हैं?”

दो दिनों में विदेशी मुद्रा भंडार 8 बिलियन डॉलर बढ़ा-
वित्त मंत्री से जब पूछा गया कि क्या वैश्विक वित्त बाजार में भारत की स्थिति अडानी एफपीओ पुलआउट और वर्तमान स्थिति के मद्देनजर प्रभावित हुई है, इस पर निर्मला सीतारमण ने कहा, “ऐसा मत सोचो। पिछले 2 दिनों में विदेशी मुद्रा भंडार 8 बिलियन डॉलर बढ़ गया है। हमारे मैक्रोइकॉनॉमिक फंडामेंटल या अर्थव्यवस्था की छवि प्रभावित नहीं हुई है। यह फैक्ट है कि पिछले कुछ दिनों में हमारे पास 8 बिलियन Foreign Exchange Reserve आए हैं। इससे साबित होता है कि भारत और इसकी ताकत के बारे में सही धारणा बरकरार है।”

Adani Row पर क्या बोला वित्त मंत्रालय?
अडानी विवाद और कॉरपोरेट गवर्नेंस के मुद्दे पर केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि रेगुलेटर्स अपना काम करेंगे। दरअसल, प्रमुख स्थिति में बाजार को अच्छी तरह से रेगुलेटेड रखने के लिए SEBI प्राधिकरण है और उसके पास उस प्रमुख स्थिति को बरकरार रखने का साधन है।

उन्होंने कहा, “यह नियामक होंगे जो अपना काम करेंगे। आरबीआई ने बयान दिया, उससे पहले बैंकों, एलआईसी ने बाहर आकर अपने एक्सपोजर के बारे में बताया। सरकार से स्वतंत्र नियामक जो सही है उसे करने के लिए स्वतंत्र छोड़ दिए गए हैं ताकि बाजार अच्छी तरह से रेगुलेटेड हो।”

वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने अडानी समूह के विवाद पर कहा, “मैंने कहा था कि हमारे मैक्रोइकॉनॉमिक नंबरों के संदर्भ में मुद्दा चाय के प्याले में तूफान की तरह है और मैं अभी भी उस बयान पर कायम हूं।”

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...