15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedमहंगाई का झटका! अमूल के बाद पराग ने भी बढ़ाए दूध के...

महंगाई का झटका! अमूल के बाद पराग ने भी बढ़ाए दूध के दाम, अब इतनी पहुंचीं कीमतें

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले अमूल ने दूध की कीमतों में तीन रुपये की बढ़ोतरी की थी। अब पराग कंपनी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। पराग ने भी दूध की कीमतों में तीन रुपये की बढ़ोतरी की है। अभी तक 63 रुपये में मिलने वाला एक लीटर पराग गोल्ड अब 66 रुपये का हो गया है। इसी के साथ कंपनी के अन्य उत्पादों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। यह बढ़ी हुई कीमतें 5 फरवरी 2023 से लागू होंगी। दूध के दाम अचानक बढ़ने से आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक, अब आधा लीटर पराग गोल्ड का दाम एक रुपये बढ़कर 32 से 33 रुपये हो गया है। वहीं आधा लीटर पराग स्टैंडर्ट 29 रुपये की जगह अब 30 रुपये में मिलेगा। वहीं पराग खुला दूध अब 50 रुपये की जगह 53 रुपये प्रतिलीटर में मिलेगा। पराग के टोंड दूध की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। आधा लीटर टोंड दूध अब 26 रुपये की जगह 27 रुपये में मिलेगा। वहीं इसका एक लीटर वाला पैक 51 रुपये की जगह अब 54 रुपये में मिलेगा। पराग की ओर से दूध के दामों में की गई बढ़ोतरी की वजह लागत का बढ़ना बताया गया है।

इधर बीते शुक्रवार को अमूल ने अमूल पाउच दूध (सभी वेरिएंट) की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अमूल की ओर से जो नई लिस्ट जारी की गई है उसमें अमूल ताजा 500 एमएल की कीमत 27 रुपये, अमूल ताजा एक लीटर की कीमत 54 रुपये, अमूल ताजा 2 लीटर की कीमत 108 रुपये अमूल ताजा 6 लीटर की कीमत 324 रुपये, अमूल गोल्ड 500 एमएल की कीमत 33 रुपये, अमूल गोल्ड एक लीटर की कीमत 66 रुपये हो गई है। वहीं अमूल काऊ मिल्क 500 एमएल की कीमत अब 28 रुपये, अमूल काऊ मिल्क एक लीटर की कीमत अब 56 रुपये हो गई है। अमूल ए2 बफेलो मिल्क 500 एमएल की कीमत 35 रुपये और एमूल ए2 बफेलो मिल्क 1 लीटर की कीमत 70 रुपये हो गई है। हालांकि अमूल की कीमतों में यह बढ़ोतरी अभी गुजरात में लागू नहीं हुई है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...