15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedजानते हैं क्या करते हैं गौतम अडानी के भाई और परिवार के...

जानते हैं क्या करते हैं गौतम अडानी के भाई और परिवार के बाकी सदस्य? किस तरह से आगे बढ़ा रहे कारोबार

Published on

नई दिल्ली

दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी के दिन आजकल अच्छे नहीं चल रहे हैं। अभी हाल में अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म Hindenburg Research की एक रिपोर्ट से देश के बिजनस सेक्टर में हंगामा मचा हुआ है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी ग्रुप दशकों से शेयरों में गड़बड़ी और अकाउंट धोखाधड़ी में शामिल रहा है। इससे अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई है और उसका मार्केट कैप 100 अरब डॉलर से ज्यादा घट चुका है। शेयर बाजार में हाल में आई गिरावट के कारण भारत भी मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के टॉप पांच देशों में नहीं रह गया है। इस लिस्ट में अब वह छठे स्थान पर फिसल गया है। लेकिन क्या आपको गौतम अडानी कभी सात भाई-बहनों के साथ चॉल में रहते थे, उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। आइए आपको बताते हैं कि गौतम अडानी के भाई और परिवार के बाकी सदस्यों के बारे में।

गौतम अडानी के पिता करते थे कपड़ों का व्यापार
गुजरात के अहमदाबाद में एक सामान्य परिवार में गौतम अदानी का जन्म 24 जून 1962 को हुआ था। गौतम ने शुरुआती शिक्षा अहमदाबाद स्थित सेठ चिमनलाल नगीनदास विद्यालय से ली। इसके बाद गुजरात विश्वविद्यालय से कॉमर्स की पढ़ाई शुरू की। हालांकि, दूसरे साल ही उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी। गौतम के पिता शांतिलाल और मां का नाम शांता बेन था। गौतम अडानी के पिता कपड़ों का छोटा-मोटा व्यापार करते थे। कहा जाता है कि तब गौतम अपने माता-पिता और भाइयों के साथ एक छोटे से चॉल (भीड़-भाड़ वाले शहरों में जगह की कमी के कारण बने छोटे मकान) में रहा करते थे। पहले शांतिलाल उत्तरी गुजरात के थरद शहर में रहते थे। गौतम अडानी के सात भाई बहन हैं। सबसे बड़े भाई का नाम मनसुखभाई अडानी है। वहीं गौतम अडानी के बाकी भाईयों की बात करें तो यह विनोद अडानी, राजेश शांतिलाल अडानी, महासुख अडानी और वसंत एस अडानी हैं। हालांकि गौतम अडानी की बहन के बारे में ज्यादा जानकारी मीडिया में नहीं आई है।

क्या काम करते हैं परिवार के सदस्य
गौतम अडानी के बड़े भाई का नाम विनोद अडानी है। विनोद दुबई में रहते हैं। वह दुबई, सिंगापुर और जकार्ता में कई कंपनियों का मैनेजमेंट करते हैं। हाल ही में जारी हुई IIFL Wealth Hurun India Rich List 2022 के मुताबिक विनोद शांतिलाल अडानी सबसे अमीर एनआरआई बनकर उभरे हैं। हिंडनबर्ग की हालिया रिपोर्ट में विनोद अडानी का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विनोद ऑफशोर शेल कंपनियों के एक विशाल चक्रव्यूह का मैनेजमेंट करते हैं। गौतम अडानी ने प्रीति अडानी से शादी की है। प्रीति पेशे से डेंटिस्ट हैं और अडानी फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं। इसके जरिए वह समाजिक कार्य करती हैं। गौतम और प्रीति अडानी के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम करण अडानी और छोटे बेटे का नाम जीत अडानी है। करण अडानी पोर्ट्स के सीईओ के तौर पर कंपनी में काम कर रहे हैं। इसके अलावा भी कई कंपनियों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं जीत अडानी की बात करें तो भी कई कंपनियों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...