आपका चहेता रियलिटी शो बिग बॉस 16 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। फिनाले अब एक हफ्ते ही दूर है। उसके पहले ही घर से सुम्बुल तौकीर खान आउट हो गई हैं। अब बिग बॉस को अपने टॉप 6 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। लेकिन टॉप 5 में कौन होगा, इसका फैसला तो ऑरमैक्स की रिपोर्ट ने कर दिया है। शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, निमृत कौर अहलूवालिया, शालीन भनोट और प्रियंका चाहर चौधरी में से कौन-कौन इस बार अपनी जगह बना पाया है, आइए बताते हैं।
आपको याद हो तो 21 जनवरी से 27 जनवरी वाली जो Bigg Boss 16 के Top 5 की ऑरमैक्स लिस्ट (Ormax List) आई थी। उसमें जो टॉप 5 बताए गए थे। उसमें पहले नंबर पर प्रियंका चाहर चौधरी, दूसरे पर एमसी स्टैन, तीसरे पर शिव ठाकरे, चौथे पर अर्चना गौतम और पांचवें पर टीना दत्ता थीं। अब जो 28 फरवरी से 3 फरवरी वाली लिस्ट जारी हुई है, उसमें एक के एविक्शन से मंडली को तगड़ा फायदा पहुंचा है।
टॉप 5 में कौन आगे और कौन पीछे?
ऑरमैक्स मीडिया की ताजा पॉप्युलैरिटी लिस्ट में टॉप 5 में पहले नंबर पर आ गए हैं एमसी स्टैन, जो कि पिछले हफ्ते दूसरे नंबर पर थे। वहीं सेकेंड पर लुढ़क गई हैं प्रियंका चाहर चौधरी। तीसरे पर शिव ठाकरे। चौथे पर हैं निमृत कौर अहलूवालिया और पांचवें पर अर्चना गौतम। कुल मिलाकर पिछला हफ्ता मंडलीवालों के लिए रहा। सुम्बुल आउट हो गईं ऐसे में बचे तीनों सदस्य टॉप 5 में आ गए। लेकिन कहीं भी शालीन भनोट नहीं आए।
