भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल यूनिट में दो साल से ज्यादा महाप्रबंधक मानव संसाधन के पद पर काम कर चुके आदिकन्द बेहेरा का तबादला एचईसी, रांची किया गया है । वह यहां डायरेक्टर (एचआर) का काम देखेंगे । सोमवार को वह कार्यभार ग्रहण करेंगे। शनिवार को बीएचईएल के प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में विनय निगम कार्यपालक निदेशक ने श्री बेहेरा महाप्रबंधक (एचआर) को स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर सभी महाप्रबंधक मौजूद थे। गौरतलब है कि वह मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है । भेल की यूनियन ने भी उनके कार्यायल में पहुंचकर उन्हे भावभीनी विदाई दी ।
बीएमएस का जन जागरण अभियान शुरू
भोपाल। हेवु भारतीय मजदूर संघ का भेल में कर्मचारियों के साथ जन जागरण अभियान शुरू कर दिया । इस अभियान के तहत स्टीम टरबाइन के सैकड़ों कार्यकर्ता और कर्मचारी मौजूद थे। बीएचईएल में हो रही कर्मचारियों की समस्यों के संबंध में सुझाव रखे। बीएमएस का कहना है कि कर्मचारियों ने अवगत कराया कि उन्हें समय पर शॉप फ्लोर में कॉटन वेस्ट साबुन आदि समय पर उपलब्ध नहीं हो रहा है जबकि यह उत्पादन का समय है।
इस पर विजय सिंह कठैत ने कहा कि हम बहुत जल्दी कुछ योजनाबद्ध तरीके से समस्याओं के निवारण हेतु आगे बढ़ रहे हैं हमारी नंबर वन यूनियन प्रबंधन को उत्पादन में सपोर्ट कर रही है परंतु प्रबंधन मजदूरों को सपोर्ट नहीं कर रही। शनिवार को टूल एन्ड गेज ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लेकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया । उन्होंने बताया कि शौचालय समय पर साफ नहीं हो रहे हैं प्रॉपर पीने का पानी नहीं मिल रहा है कई जगह ब्लॉकों में खुले में पेंट हो रहा है ।
