बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म पठान देश के साथ साथ विदेशों में भी करोड़ों का कलेक्शन कर चुकी है। उसने ‘दंगल’, ‘केजीएफ’ और ‘बाहुबली’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैसे तो एक्टर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हो गए हैं। लगातार लोगों को रिप्लाई कर रहे हैं। इसी बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर शाहरुख खान से कहा कि उनकी बच्ची को ‘पठान’ पसंद नहीं है, तो सुपरस्टार ने मजेदार जवाब दिया।
सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट किया कि उनकी बेटी ने कहा है कि उन्हें ‘पठान’ पसंद नहीं है। जिस पर शाहरुख ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, ओह ओह अभी और मेहनत करनी है। दरअसल, एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स ने बच्ची से सवाल किया था कि वह कौन सी मूवी देखकर आईं हैं। इसके जवाब में उसने ‘पठान’ का नाम लिया और कहा कि उन्हें ये अच्छी नहीं लगी। इसके बाज इस वीडियो में किंग खान को टैग किया गया, जिस पर उन्होंने जवाब दिया।
शाहरुख का मजेदार जवाब
शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा- ‘ओह ओह। अभी और मेहनत करनी है। ड्राइंग बोर्ड पर वापसी करनी होगी। युवा दर्शकों को निराश नहीं होने दे सकते। देश के युवाओं का सवाल है। कृपया उसे DDLJ दिखाएं….शायद वह रोमांटिक टाइप्स हैं। बच्चों को आप कभी नहीं जान सकते!’ अब इस ट्वीट के बाद लोगों ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया।
