9 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedकेंद्रीय कर्मियों को होली से पहले मिलेगा तोहफा? DA में 4% बढ़ोतरी...

केंद्रीय कर्मियों को होली से पहले मिलेगा तोहफा? DA में 4% बढ़ोतरी की उम्मीद

Published on

नई दिल्ली,

होली का त्योहार आने वाला है और रंगों के इस पर्व पर केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो सकती है. दरअसल, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते में इजाफा करके बड़ा तोहफा दे सकती है. कर्मचारी संगठन 4 फीसदी DA/DR Hike की आस लगाए हैं. अगर ऐसा होता है तो उनका महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा और केंद्रीय कर्मियों की सैलरी में बंपर इजाफा दिखेगा.

लाखों कर्मचारी-पेंशनर्स को होगा फायदा
अगर सरकार होली से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का फैसला लेती है, तो फिर इसका फायदा करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 63 लाख पेंशनर्स को होगा. हालांकि, सरकार की ओर से अभी DA Hike को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र होली से पहले अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा दे सकता है. यहां बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा डीए/डीआर में सालाना जनवरी की शुरुआत से जुलाई महीने के अंत तक बढ़ोतरी करने का नियम रहा है. हालांकि, बीते कुछ सालों में इसमें देरी देखने को मिली है.

DA में वृद्धि के बाद ये होगा कैलकुलेशन
बीते साल 2021 में केंद्र सरकार ने सितंबर महीने में केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ते को 34 फीसदी से 4% बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया था. अब एक बार फिर इसमें चार फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है. अगर सैलरी के हिसाब से देखें तो यदि किसी केंद्रीय कर्मचारी का बेसिक-पे 1,8000 रुपये है, तो 38 फीसदी के हिसाब से 6,840 रुपये का महंगाई भत्ता बनता है. वहीं अगर ये डीए 42 फीसदी हो जाता है तो कर्मचारी का डीए बढ़कर 7,560 रुपये हो जाएगा.

अधिकतम बेसिक-पे के हिसाब से देखा जाए, तो 56,000 रुपये के आधार पर महंगाई भत्ता 21,280 रुपये बनता है. अब इसमें चार फीसदी की बढ़ोत्तरी के हिसाब से देखा जाए, तो ये उछलकर 23,520 रुपये हो जाएगा. इस हिसाब से देखा जाए तो मिनिमम बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को हर महीने 720 रुपये और सालाना 8,640 रुपये का लाभ होगा. वहीं मैक्सिमम बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों के वेतन में हर महीने 2,240 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जो सालाना 26,880 रुपये होगी.

कर्मचारियों में इसलिए भी बढ़ी उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारी संगठनों को जनवरी महीने में जारी दिसंबर 2022 के लिए CPI-IW 132.3 रहा. इसके अनुसार महंगाई भत्ते में चार फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी की उम्मीद है. DA/DR में इजाफे की ऐसी उम्मीद इसलिए भी तेज हो गई है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार साल 2024 में होने वाले लोकसभा इलेक्शन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए तोहफे का ऐलान कर सकती है. हालांकि, ये अपडेट मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक है, लेकिन इस पर आखिरी फैसला सरकार को लेना है.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...