11.1 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedकिस्त पर महंगाई का 'सिक्सर', होम लोन पर कितनी बढ़ेगी EMI, जानें...

किस्त पर महंगाई का ‘सिक्सर’, होम लोन पर कितनी बढ़ेगी EMI, जानें पूरा हिसाब

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बुधवार को लगातार छठी बार रेपो रेट (Repo rate) में इजाफा कर दिया है। इस बार आरबीआई ने 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। अब रेपो रेट 6.50 फीसदी पर पहुंच गई है। आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने से अब लोगों की होम लोन की ईएमआई ( EMI) भी महंगी हो जाएगी। दरअसल आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद अब सरकारी-निजी बैंकों से लेकर हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां तक सभी होम लोन ( Home Loan) की ब्याज दरों ( Interest Rate) में इजाफा करेंगी। आरबीआई ने साल 2022 में पांच मॉनिटरी पॉलिसी की बैठकों में 2.25 फीसदी रेपो रेट बढ़ाई थी। जिन लोगों ने होम लोन ले रखा है अब उनकी ईएमआई पर इस रेपो रेट का सीधा असर पड़ने वाला है। अगर किसी ने 20, 30, 40 और 50 लाख या इससे ज्यादा का होम लोन ले रखा है तो अब उनकी ईएमआई कितनी बढ़ जाएगी? आईए आपको बताते हैं रेपो रेट की इस बढ़ोतरी से ईएमआई में कितना इजाफा होने वाला है। आप इस तरह से अपनी ईएमआई कैलकुलेट कर सकते हैं।

जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी ईएमआई
रेपो रेट में बढ़ोतरी से आपकी ईएमआई कितनी महंगी होगी इसे ऐसे समझिए किसी ने 20 लाख रुपये का होम लोन 8.60 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से 20 साल के लिए ले रखा है। ऐसे में वह अपने होम लोन के लिए हर महीने 21,854 रुपये की ईएमआई चुका रहा है। अब रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी होने के बाद ब्याज दर बढ़कर 8.85 फीसदी हो जाएगी। ऐसे में उसे 21,854 की जगह अब 22,253 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी। इस तरह से देखें तो उसकी ईएमआई करीब 400 रुपये तक महंगी हो जाएगी। वहीं अगर किसी ने अप्रैल 2022 में 40 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए 6.6 फीसदी ब्याज दर पर लिया होगा, तो उसे 30,060 रुपये हर महीने ईएमआई चुकानी पड़ रही होगी। अब रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद अगर उसके होम लोन पर ब्याज दर बढ़कर 9 फीसदी हो जाए तो उसे हर महीने 35,989 रुपये ईएमआई चुकानी होगी। इसी तरह अगर 50 लाख का होम लोन 20 साल के लिए 6.6 फीसदी ब्याज दर पर लिया है, तो 37,575 रुपये हर महीने ईएमआई चुकानी होगी। अब अगर रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद अगर ब्याज दर 9 फीसदी पहुंच जाए तो यही ईएमआई बढ़कर 44,986 रुपये हो जाएगी। चार्ट में देखिए आपको पहले की तुलना में अब कितने पैसे चुकाने होंगे।

अमाउंट अवधि (साल) 6.6% ब्याज दर के हिसाब से ईएमआई 9% ब्याज दर के हिसाब से ईएमआई
40 लाख 20 30,060 35,989
50 लाख 20 37,575 44,986
1 करोड़ 20 75,240 89,973
2 करोड़ 20 1,50,280 1,79,945

आरबीआई ने पिछले साल 5 बार बढ़ाई थी रेपो रेट
आरबीआई ने इस बार लगातार छठी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। इसके पहले आरबीआई ने 5 बार रेपो रेट में इजाफा किया है। एक साल में आरबीआई ने कुल 225 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी। आरबीआई ने आखिरी बार दिसंबर 2022 में इसमें 0.35 फीसदी का इजाफा किया गया था। इसे बढ़ाकर 6.24 फीसदी कर दिया गया था। रेपो रेट बढ़ने से सबसे ज्यादा झटका आम आदमी को लगा है। आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ गया है।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...