11.1 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedPM नरेंद्र मोदी ने भी माना 'पठान' का लोहा? तारीफ करते हुए...

PM नरेंद्र मोदी ने भी माना ‘पठान’ का लोहा? तारीफ करते हुए बोले- दशकों बाद श्रीनगर में शोज हाउसफुल

Published on

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और सब इसका लोहा मान चुके हैं। तेरह दिनों में यह फिल्म दुनियाभर में 865 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है। तेरह दिन बाद भी इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार थमी नहीं है। हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे लोग ‘पठान’ से जोड़कर देख रहे हैं। पीएम मोदी ने संसद में अपने भाषण के दौरान श्रीनगर में हाउसफुल चल रहे थिएटर्स की बात कही।

मालूम हो कि Pathaan के कारण श्रीनगर में 32 सालों बाद थिएटर्स में रौनक लौटी। वहां हाउसफुल के बोर्ड टंग गए। ऐसा नजरा दशकों से देखने को नहीं मिला था। देश-दुनिया के साथ-साथ घाटी में भी सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’ को खूब प्यार मिल रहा है। ‘पठान’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसी की चर्चा के बीच Narendra Modi का एक वीडियो क्लिप ट्विटर पर वायरल हो रहा है।

पीएम मोदी- दशकों बाद श्रीनगर में शोज हाउसफुल
वीडियो में मोदी कह रहे हैं, ‘श्रीनगर में दशकों बाद थिएटर्स हाउसफुल चल रहे हैं।’ इस वीडियो को देख फैन्स झूम उठे हैं। एक फैन ने वीडियो पर कमेंट किया, ‘अब तो दुनिया मानती है। सच में यह पल भारत के लिए बहुत ही गर्व का है। शाहरुख खान और ‘पठान’ को हर किसी से इतना प्यार मिल रहा है। हमारे पीएम मोदी जी भी यह बात जानते हैं।’ एक और फैन ने लिखा है, ‘मोदी जी को भी पता है कि पठान क्या तहलका मचा रहा है।’

‘नेताओं के फिल्मों पर बयान देने से बचना चाहिए’
वहीं कुछ दिन पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि नेताओं को फिल्मों पर बेवजह बयान देने से बचना चाहिए। लेकिन अपने इस बयान में मोदी ने किसी नेता या फिल्म का नाम नहीं लिया था। चूंकि विवाद ‘पठान’ पर चल रहा था और बीजेपी के कुछ नेताओं ने इसके गाने ‘बेशरम रंग’ का विरोध जताया था, इसलिए मोदी के बयान को इस फिल्म से जोड़कर देखा गया।

‘पठान’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बात करें ‘पठान’ के अब तक के कलेक्शन की, तो इसने 15 दिनों में देश में हिंदी में 433 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, वहीं वर्ल्डवाइड 880 करोड़ कमा लिए हैं। ‘पठान’ अब हिंदी भाषा में 500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। जिस रफ्तार से ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर भाग रही है, उस रफ्तार से यह 12 फरवरी तक 1 हजार करोड़ का कलेक्शन कर लेगी।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...