11.1 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedकई गुना बढ़ गया LIC का मुनाफा, इन्वेस्टमेंट से इनकम में 10%...

कई गुना बढ़ गया LIC का मुनाफा, इन्वेस्टमेंट से इनकम में 10% इजाफा, जानिए कैसा रहा रिजल्ट

Published on

नई दिल्ली

देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी ने तीसरी तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है। एलआईसी ने कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 9 महीनों में 22,970 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। एलआईसी के टॉप अधिकारी जल्द ही अडानी ग्रुप के टॉप मैनेजमेंट से मिलेंगे। एलआईसी के अनुसार, वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों में कंपनी ने कुल 3,42,244 करोड़ रुपये का प्रीमियम और 22,970 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का प्रीमियम 2,83,673 करोड़ रुपये रहा था।

14% बढ़ी प्रीमियम आय
तीसरी तिमाही में कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आय साल-दर-साल 14 फीसदी बढ़कर 1.2 लाख करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 98,052 करोड़ रुपये रही थी। दिसंबर तिमाही में एलआईसी का समेकित शुद्ध मुनाफा 8,334 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा सिर्फ 211 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में कई गुना इजाफा हुआ है।

1.29 करोड़ पॉलिसीज बिकीं
कंपनी ने कहा कि अप्रैल से दिसंबर के दौरान इंडिविजुएल सेगमेंट में कुल 1.29 करोड़ पॉलिसीज बिकीं। इस तरह इसमें सालाना 1.92 फीसदी की ग्रोथ हुई है। चालू वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों में ऑपरेटिंग एक्सपेंस रेश्यो 0.27 फीसदी बढ़कर 15.26 फीसदी हो गया। पिछले साल की दिसंबर तिमाही में यह 14.99 फीसदी था।

इन्वेस्टमेंट आय 10% बढ़ी
तीसरी तिमाही के दौरान इन्वेस्टमेंट से आय 10 फीसदी बढ़कर 85,128 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 76,825 करोड़ रुपये थी। दिसंबर 2022 को एलआईसी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) बढ़कर 44.34 लाख करोड़ रुपये हो गया। इस तरह इसमें साल-दर साल आधार पर 10.54 फीसदी का उछाल आया है। एलआईसी के शेयर की बात करें, तो यह आज 1.58 फीसदी या 6.10 रुपये घटकर 380.15 रुपये पर बंद हुआ है।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...