11.1 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी के लिए थोड़ी खुशी-थोड़ा गम, जानिए कौन सा शेयर चढ़ा-कौन...

गौतम अडानी के लिए थोड़ी खुशी-थोड़ा गम, जानिए कौन सा शेयर चढ़ा-कौन लुढ़का?

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी समूह की कंपनियों के शेयर के दाम धराधर गिरने लगे। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग ने रिपोर्ट जारी की, जिसके बाद से अडानी समूह का मार्केट कैप 100 अरब डॉलर तक गिर गया। अडानी के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। अडानी समूह के शेयर शुक्रवार को बाजार खुलने के साथ ही ढह गए। हालांकि कुछ शेयरों ने राहत दी। अडानी ग्रुप की 10 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। 3 को छोड़कर सभी 7 शेयर लाल निशान के साथ खुले हैं।

इस रिपोर्ट का असर
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद इंडेक्स ऑपरेटर MSCI ने अडानी की चार कंपनियों के फ्री फ्लोट डेजिग्नेशन पर कटौती का फैसला किया। MSCI ने अडानी समूह के चार शेयरों अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी टोटल गैस, अडानी ट्रांसमिशन और एसीसी के फ्री फ्लोट स्टेटस को कम कर दिया है। एक मार्च से ये लागू होगा। MSCI के इस फैसले के बाद अडानी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी अडानी समूह की कंपनियों के शेयर प्राइस गिरने लगे है।

आज अडानी के शेयरों का हाल
अडानी समूह के 10 कंपनियों के शेयर की कीमत को देखें तो आज मार्केट खुलते ही अडानी की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 2.33 फीसदी गिरे, लेकिन 10.56 बजे अचानक इसमें तेजी लौटी। खबर लिखे जाने तक अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 2.88 फीसदी की तेजी आई और शेयर 1982.75 रुपये पर पहुंच गए। वहीं 10.36 बजे तक अडानी पोर्टके शेयर 2.48 फीसदी चढ़कर 598.10 रुपये पर पहुंच गए है। वहीं अडानी पावर के शेयरों में 4.97 फीसदी की गिरावट आई और ये 164.30 रुपये पर ट्रेंड कर रहे हैं। इसके अलावा अडानी ट्रांसमिशन के शेयर 5 फीसदी गिरकर 1186.15 रुपये पर खुला है। अडानी ग्रीन एनर्जीके शेयर 4.74 फीसदी गिरकर 725.80 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है। अडानी टोटल गैस के शेयर 5 फीसदी लुढ़कर 1258.25 रुपये पर चल रहा है। वहीं अडानी विल्मर के शेयर में 2.09 फीसदी की चढ़कर 449.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। आज एसीसी सीमेंट के शेयर 0.76 फीसदी गिरकर 1902 रुपये पर ट्रेंड कर रहे है। आज अंबुजा सीमेंट अकेला शेयर है, जिसके शेयर 1.59 फीसदी चढ़े हैं। आज अंबुजा शेयर बाजार खुलते ही तेजी के साथ 363.70 रुपये पर पहुंच गए।

कौन चढ़ा-कौन गिरा ?
अडानी समूह की कंपनियों में से अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी विल्मर और अंबुजा सीमेंट के शेयर चढ़े हैं। वहीं अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी टोटल, अडानी ग्रीन, एसीसी, एनडीटीवी के शेयर गिरे है।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...