12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedLIC का बड़ा ऐलान- अडानी ग्रुप में नहीं घटाएंगे निवेश, लेते रहेंगे...

LIC का बड़ा ऐलान- अडानी ग्रुप में नहीं घटाएंगे निवेश, लेते रहेंगे योजनाओं की जानकारी

Published on

नई दिल्ली,

गौतम अडानी के नेतृत्व वाले Adani Group पर छाये हिंडनबर्ग के साये के बीच समूह में एलआईसी (LIC) ने अपने निवेश को लेकर जारी खबरों पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है. LIC की ओर से ऐलान किया गया है कि अडानी ग्रुप में उनका इन्वेस्टमेंट जस का तस रहेगा और इसे बिल्कुल भी नहीं घटाया जाएगा. देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी के चेयरमैन एम. आर. कुमार ने ये बड़ी बात कही है.

LIC चेयरमैन ने कही बड़ी बात
Adani Group में निवेश नहीं घटाने के अपने बयान में एलआईसी चेयरमैन ने कहा कि हम अडानी ग्रुप मैनेजमेंट को कभी-कभी सिर्फ बिजनेस प्रोफाइल जानने के लिए बुलाएंगे. इसके साथ ही हम इस बात की जानकारी समय-समय पर लेंगे कि समूह में किन योजनाओं पर काम किया जा रहा है और इन्हें कैसे प्रबंधित किया जा रहा है.

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद संकट में घिरे अडानी ग्रुप के लिए ये राहत भरी खबर है. इससे पहले कहा गया था कि ग्रुप में इन्वेस्टमेंट को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी के अधिकारी अडानी ग्रुप के टॉप मैनेजमेंट के साथ बैठक करेंगे और समूह के विभिन्न कारोबारों से जुड़े संकट को लेकर जानकारी लेंगे और यह जानने की कोशिश करेंगे कि वह स्थिति से निपटने के लिए क्या कर रहे हैं.

तीसरी तिमाही में ताबड़तोड़ मुनाफा
बता दें एलआईसी का शुद्ध लाभ (LIC Net Profit) चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में तेज बढ़ोतरी के साथ 8,334.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. ये आंकड़ा एक साल पहले की समान अवधि में 235 करोड़ रुपये रहा था. वहीं इससे पहले सितंबर तिमाही के आंकड़े देखें तो बीमा कंपनी ने 15,952 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था.

स्टॉक मार्केट फाइलिंग में शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, LIC की शुद्ध प्रीमियम आय दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही में 1,11,787.6 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 2021-22 इसी तिमाही में 97,620.34 करोड़ रुपये थी. इसमें 14.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके अलावा 31 दिसंबर 2022 को समाप्त हुई तिमाही में एलआईसी का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 44.34 लाख करोड़ रुपये रहा था.

एयूएम का 0.97% निवेश किया गया
अडानी ग्रुप में एलआईसी के निवेश (LIC Investment In Adani Group) की बात करें, तो LIC की ओर से अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान करते हुए बताया गया कि उसके कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) का सिर्फ 0.97 फीसदी ही अडानी ग्रुप में इन्वेस्ट किया गया है. वहीं बीते 7 फरवरी 2023 को संसद में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत किसनराव कराड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अडानी ग्रुप की तमाम कंपनियों में एलआईसी ने 30,127 करोड़ रुपये का निवेश किया हुआ है.

हिंडनबर्ग रिपोर्ट से अडानी ग्रुप को भारी नुकसान
गौरतलब है कि Hindenburg की रिसर्च रिपोर्ट में अदानी ग्रुप पर फर्जी लेन-देन, शेयरों में हेरा-फेरी समेत कर्ज को लेकर भी बड़े दावे किए गए हैं. इसमें 88 सवालों के जरिए कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. 24 जनवरी 2023 को इस रिपोर्ट के पब्लिश होने के बाद से अडानी ग्रुप को 117 अरब डॉलर से ज्यादा का नुसकान हो चुका है. वहीं गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

Forbe’s Real Time Billionaires Index के मुताबिक, गौतम अडानी की कुल संपत्ति कम होकर 58.7 अरब डॉलर रह गई. इसके साथ ही वे अरबपतियों की लिस्ट में फिर से खिसककर 21वें पायदान पर पहुंच गए.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...