9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलनागपुर में अश्विन और जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को अपने इशारे पर नचाया,...

नागपुर में अश्विन और जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को अपने इशारे पर नचाया, टूट गया 19 साल पुराना रिकॉर्ड

Published on

नागपुर

बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हराकर धमाकेदार शुरुआत की है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 400 रन बनाकर 223 रनों की बढ़त हासिल की थी, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 91 रन बनाकर सिमट गई।

मेहमान टीम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के नाम भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने लाल गेंद क्रिकेट में भारत के खिलाफ दूसरी सबसे लोएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड बनाया है। नागपुर टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया 1981 में भारत के खिलाफ टेस्ट में 81 रन पर सिमट गई थी। इसके अलावा साल 2004 में भी ऑस्ट्रेलिया 93 रन पर सिमट गई थी।

अश्विन के 450 टेस्ट विकेट पूरे
इसके अलावा अश्विन भारत के लिए सबसे तेज टेस्ट में 450 विकेट लेने का कारनामा किया है। अश्विन ने अपने 89 टेस्ट मैच ही इस आंकड़े को पार किया है। इस मामले में उन्होंने अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा है जिन्होंने अपने 93वें टेस्ट में 450 विकेट लिए थे।

वॉर्नर के काल बने अश्विन
टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट के अलावा अश्विन बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के लिए काल बनकर मैदान पर उतरे। अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में वॉर्नर को 11वीं बार आउट किया। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड स्टुअर्ट ब्रॉड की बराबरी की है।

31वीं बार अश्विन के खाते में 5 विकेट
इसके अलावा अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में 5 विकेट लिया। टेस्ट क्रिकेट में उनका यह 31वां फाइव विकेट हॉल था। वहीं अश्विन ने भारतीय सरजमीं पर 25वीं बार ऐसा करने में सफल और इस मामले में उन्होंने अनिल कुंबले की बराबरी कर ली है।

शमी के 400 इंटरनेशनल विकेट
अश्विन के अलावा मोहम्मद शमी के नाम भी एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में डेविड वॉर्नर को आउट करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे किए। शमी से पहले कपिल देव, जवागल श्रीनाथ, जहीर खान और ईशांत शर्मा ने भारत के लिए 400 विकेट हासिल किए हैं।

बल्लेबाजी में भी शमी ने दिखाया कमाल
सिर्फ गेंदबाजी में ही नहीं, बल्लेबाजी में शमी ने 47 गेंद में 37 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन छक्के भी लगाए। इसके साथ उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। शमी टेस्ट क्रिकेट में विराट को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शमी के नाम अब टेस्ट में 26 सिक्स हो चुके हैं।

भारत के लिए ऐसा करने वाले पहले कप्तान रोहित
वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी पहली पारी में 120 रनों की धमाकेदार शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही रोहित भारत के पहले ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने का कारनामा किया है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...