12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलरवींद्र जडेजा को उंगली पर क्रीम लगाना पड़ा भारी, ICC ने दी...

रवींद्र जडेजा को उंगली पर क्रीम लगाना पड़ा भारी, ICC ने दी ये सजा

Published on

नागपुर,

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट मैच में एक पारी और 132 रनों से शानदार जीत हासिल की. मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी सिर्फ 91 रनों पर सिमट गई. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा.

जीत के बीच ही भारतीय टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आईसीसी ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. साथ ही जडेजा के खाते में एक डिमेरिंट प्वाइंट भी जोड़े गए. रवींद्र जडेजा को आईसीसी के लेवल-1 नियम के उल्लंघनों का दोषी पाया गया. जडेजा ने टेस्ट मैच के पहले दिन अंपायर से अनुमित लिए बिना अपनी स्पिनिंग फिंगर में क्रीम लगाई थी, जिसे आईसीसी के आचार संहित का उल्लंघन माना गया.

आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘रवींद्र जडेजा को खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.20 का उल्लंघन करते पाया गया, जो खेल भावना के विपरीत आचरण प्रदर्शित करने से संबंधित है.’ आईसीसी ने बताया कि जडेजा ने अपराध स्वीकार कर लिया और औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी.

आईसीसी ने बॉल टेम्परिंग का दोषी नहीं माना
पूरा मामला नागपुर टेस्ट के पहले दिन यानी कि 9 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 46वें ओवर की है. उस ओवर के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में जडेजा सिराज की हथेली से क्रीम जैसी कोई चीज लेकर अपने बाएं हाथ की तर्जनी पर लगाते हुए दिखे थे. जडेजा ने मैदानी अंपायरों की अनुमति के बगैर ऐसा किया था, जिसके कारण उन्हें यह सजा हुई है.

जडेजा रहे टीम इंडिया की जीत के हीरो
नागपुर टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा ने गेंद और बल्ले से शानदार खेल दिखाया. रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी में पांच विकेट चटकाए. फिर जडेजा ने बल्लेबाजी में अमूल्य योगदान देते हुए 70 रनों की पारी खेली. इसके बाद जड्डू ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी में दो विकेट हासिल कर ऑस्ट्रेलिया को हार की तरफ धकेला. इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.पड़ा

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...