भोपाल
शुक्रवार को देवकी धाम परिसर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 6 फरवरी से लगातार चल रहा है । कार्यक्रम के आयोजन राकेश भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा के बाद शनिवार को देवार्चन,शिवार्चन,आरती, हवन का आयोजन होगा। रविवार को पूण आहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । श्री भदौरिया ने सभी से अपील की है कि वह इस धार्मिक आयोजन में सपरिवार शामिल हों ।
