10.4 C
London
Monday, March 2, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाभेल में अफसरों की मजबूत टीम तैयार

भेल में अफसरों की मजबूत टीम तैयार

Published on

भोपाल

लगातार भेल में महाप्र्रबंधकों की कमी बनी हुई थी जो उत्पादन के पीक पीरियेड में लगभग खत्म सी हो गई है । भेल के मुखिया ने जहां महाप्रबंधक अविनाश चन्द्रा को टीसीबी से एलजीएक्स और मानव संसाधन विभाग की कमान सौंप दी तो वहीं नये महाप्रबंधक बने एसके महाजन को टीसीबी का मुखिया बना डाला। नये महाप्रबंधक सीएस रॉव को बड़ी जवाबदारी सौंपते हुये हाईड्रो विभाग दे डाला। महाप्रबंधक अमिताभ दुबे से एलजीएक्स से हटाकर लूप लाइन के विभाग सौंप दिये । महाप्रबंधक एमआर डिंगरोचा से स्वीचगियर विभाग वापस लेकर सीजीएम,पीएमजी व अन्य विभाग दे दिये । उनकी जगह भेल की रूद्रपुर यूनिट से पीके उपाध्याय को स्वीचगियर के अलावा एमएम विभाग की कमान सौंप दी ।

इसी तरह कारखाने में खाली पड़े फेब्रीकेशन व थर्मल विभाग हैदराबाद के महाप्रबंधक विपुल अग्रवाल को सौंपी गई है। हालांकि कुछ महाप्रबंधकों ने अभी कमान नहीं संभाली है लेकिन यह अफसर भोपाल कॉडर के हैं और इनकी अपनी गृह यूनिट भोपाल में वापसी हो गई है । भेल के मुखिया विनय निगम ने लक्ष्य पूर्ति के लिये अपनी टीम तैयार कर अंतिम तिमाही में चुनौती लगभग स्वीकार कर ली है । ऐसा कहा जा रहा है कि अब भोपाल यूनिट को मिले टारगेट को पूरा करने में कोई परेशानी नहीं होगी । बस देखना यह है कि नई टीम पूरी ईमानदारी से काम करती है या नहीं ।

Latest articles

नागपुर में फैक्ट्री ब्लास्ट 17कर्मचारियों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रावलंगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड कंपनी में रविवार सुबह...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

More like this

भेल यूनियनों की संयुक्त मांग कोविड काल में दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिले लंबी अवधि तक आर्थिक सहायता

भोपाल भेल भोपाल के विभिन्न श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन से मानवीय आधार पर एक महत्वपूर्ण...

संस्था या विभाग की पत्रिका विचारों, कार्यों और भविष्य की दिशा — पटेल — बीएचईएल भोपाल में ई-पत्रिका “प्रवाहिनी” का विमोचन

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल के स्विचगियर अभियांत्रिकी एवं सर्विसेस विभाग ने बौद्धिक...