12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedअडानी ग्रुप से जुड़ी 3 बड़ी खबरें, तय कर सकती हैं शेयरों...

अडानी ग्रुप से जुड़ी 3 बड़ी खबरें, तय कर सकती हैं शेयरों की उछाल और गिरावट

Published on

नई दिल्ली,

सोमवार की सुबह जब शेयर मार्केट ओपन होगा, तो एक बार फिर से निवेशकों की नजरें अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों की चाल पर टिकी रहेंगी. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयर ऐसे टूटे कि कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग आधा हो गया. हालांकि, शुक्रवार 10 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान अडानी ग्रुप के कुछ शेयरों में हल्की सुधार देखने को मिली, लेकिन अभी कई शेयर ऐसे हैं, जिनमें लगातार लोअर सर्किट लग रहे हैं. अडानी ग्रुप को लेकर तीन खबरों का असर इस सप्ताह कंपनियों के शेयरों की चाल पर इस नजर आ सकता है.

सर्विलांस से बाहर दो स्टॉक
शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंज एनएसई (NSE) ने अडानी ग्रुप को राहत भरी खबर दी. NSE ने अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) को एडिशनल सर्विलांस फ्रेमवर्क से बाहर कर दिया. फरवरी की शुरुआत में NSE ने अडानी ग्रुप के तीन शेयरों को मॉनिटरिंग में रखा था. अडानी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट्स के अलावा अडानी एंटरप्राइजेज को NSE ने सर्विलांस में रखा था. शॉर्ट टर्म ASM फ्रेमवर्क वाले स्टॉक में ट्रेडिंग के समय इन्वेस्टर्स को इंट्राडे ट्रेंडिंग के लिए भी 100 फीसदी अपफ्रंट मार्जिन का भुगतान करना पड़ता है.

मूडीज ने दी नेगेटिव रेटिंग
अडानी ग्रुप के कुछ शेयरों ने जरूर थोड़ी रिकवरी की. लेकिन अभी भी उसकी मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं. रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अडानी ग्रुप की चार कंपनियों के आटलुक को ‘नेगेटिव’ रेटिंग दी है. मूडीज ने अपने बयान में कहा है कि अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, अडानी ग्रीन एनर्जी रेस्ट्रिक्टेड ग्रुप, अडानी ट्रांसमिशन स्टेप-वन लिमिटेड और अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड के क्रेडिट आउटलुक को स्टेबल से निगेटिव करार दिया है. मूडीज ने अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अडानी इंटरनेशनल कंटेनर टर्मिनल, अडानी ग्रीन एनर्जी रेस्ट्रिक्टेड ग्रुप और अडानी ट्रांसमिशन रेस्ट्रिक्टेड ग्रुप 1 के आउटलुक स्टेबल बताया है.

तीन कंपनियों के शेयर गिरवी
एसबीआई कैप ट्रस्टी कंपनी ने BSE को बताया है कि अडानी ग्रुप की तीन कंपनियों अडानी पोर्ट्स, अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड और अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर उसके पास गिरवी रखे गए हैं. एसबीआई कैप ट्रस्टी देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक यूनिट है.

अडानी एंटरप्राइजेज के नतीजे
मंगलवार को अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के दिसंबर तिमाही के नतीजे आएंगे. तिमाही के नतीजे कंपनी के शेयर की चाल को प्रभावित कर सकते हैं. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर फर्जी लेन-देन, शेयरों में हेरा-फेरी समेत कर्ज को लेकर कई आरोप लगाए गए हैं. इसमें 88 सवालों के जरिए कई दावे भी किए गए हैं. 24 जनवरी 2023 को इस रिपोर्ट के पब्लिश होने के बाद से अडानी ग्रुप को करीब 117 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हो चुका है.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...