12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलनीता अंबानी ने जैसे ही मंधाना पर लगाई बोली, झूम उठीं भारतीय...

नीता अंबानी ने जैसे ही मंधाना पर लगाई बोली, झूम उठीं भारतीय टीम, ऐतिहासिक लम्हा

Published on

मुंबई

इस साल से पुरुष क्रिकेटर्स की तर्ज पर महिला आईपीएल भी होगा। बीसीसीआई ने इसे वीमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL नाम दिया है। मुंबई में सोमवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई और सबसे पहली बोली स्मृति मंधाना पर लगी। मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने जैसे ही बिड बोर्ड उठाया, साउथ अफ्रीका में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने पहुंची भारतीय महिला खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। अपनी प्लेयर्स का उत्साह देखते ही बन रहा था।

विराट कोहली की टीम ने खरीदी
50 लाख की बेस प्राइस वाली स्मृति मंधाना को अपने साथ जोड़ने के लिए मुंबई इंडियंस ने पूरी ताकत लगा दी, लेकिन आरसीबी ने उन्हें 3 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। इस तरह वह महिला आईपीएल में बिकने वाली पहली करोड़पति प्लेयर बन गईं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 3 करोड़ 40 लाख में खरीदा।

इंजर्ड हैं स्मृति मंधाना
26 साल की स्मृति मंधाना भारतीय टीम की अनुभवी ओपनिंग बैटर हैं, लेकिन टी-20 महिला वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच से वह बाहर थी। मंधाना को उंगली में चोट लगी है और वह उबर रहीं हैं। राहत भरी बात ये है कि फ्रैक्चर नहीं है ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 फरवरी को दूसरे मैच में उनके खेलने की उम्मीद है।

खतरनाक ओपनर स्मृति
भारत के लिए 112 टी-20 इंटरनेशनल मैच में स्मृति मंधाना ने 27.33 औसत से 2651 रन बनाए, जिसमें 20 अर्धशतक भी शामिल हैं। वनडे इंटरनेशनल की बात की जाए तो उनके खाते में 77 मैच हैं, जिसमें उन्होंने 42.68 की औसत से 3073 रन बनाए हैं। स्मृति चार टेस्ट मैच भी खेल चुकीं हैं। स्मृति इसी अंदाज से खेलती रहीं तो महिला इंटरनेशनल क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर जाएंगी। ऑस्ट्रेलिया की वीमेंस बिगबैश लीग में वह ब्रिसबेन हिट की ओर दम दिखाती हैं।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...