13.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedएक्स वाइफ दलजीत की शादी की खबर सुनकर चौंके शालीन भनोट

एक्स वाइफ दलजीत की शादी की खबर सुनकर चौंके शालीन भनोट

Published on

टीवी एक्टर शालीन भनोट बिग बॉस 16 में 19 हफ्ते बिताने के बाद बाहर आ गए हैं. शालीन को बिग बॉस के घर से बाहर आते ही चौंकाने वाली खबर मिली है. उनकी एक्स वाइफ और टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर जल्द ही दूसरी शादी करने वाली हैं. दलजीत ने अपनी सगाई की खबर हाल ही में शेयर की थी. उन्होंने बताया था कि वो मार्च 2023 में निखिल पटेल के साथ शादी करके केन्या शिफ्ट हो जाएंगी. अब इस बारे में शालीन ने बात की है.

शालीन को लगा झटका
एक इंटरव्यू में शालीन भनोट से पूछा गया कि वो अपनी एक्स वाइफ दलजीत कौर की शादी के बारे में क्या कहना चाहते हैं. उन्होंने जवाब में कहा, ‘मुझे कुछ नहीं पता. तो मैं इस बारे कुछ नहीं कह सकता. मैं अभी बाहर आया हूं. मुझे इस बारे में अभी पता चल रहा है. सलमान खान सर ने वीकेंड के एक एपिसोड में इस बारे में कुछ कहा था उसके अलावा मुझे कुछ नहीं पता. मैं कहना चाहूंगा कि भगवान उनका भला करे.’

दलजीत कर रहीं शादी
पिछले महीने दलजीत कौर ने बिजनेसमैन निखिल पटेल संग अपनी सगाई का ऐलान किया था. ये सगाई नेपाल में हुई थी. दलजीत ने बताया था कि वो शादी के बाद अपने पति और बेटे के साथ केन्या शिफ्ट हो जाएंगी. हालांकि उनका कहना ये भी है कि पिता शालीन से मिलवाने के लिए वो बेटे जेडन को भारत लेकर आया करेंगी. मार्च में निखिल और दलजीत शादी कर रहे हैं.

बुरा हुआ था शालीन-दलजीत की लव स्टोरी का अंत
शालीन संग दलजीत के रिश्ते की बात करें तो दोनों की मुलाकात साल 2006 में हुई थी. दोनों साथ में सीरियल ‘कुलवधू’ में काम किया करते थे. इसके तीन सालों एक बाद साल 2009 में शालीन और दलजीत ने शादी की थी. साल 2015 में दलजीत ने शालीन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी कोर्ट में डाली थी. इससे एक साल पहले ही दोनों ने अपने पहले बच्चे जेडन का स्वागत दुनिया में किया था.

बिग बॉस 16 में शालीन भनोट की जर्नी को दलजीत कौर ने काफी सपोर्ट किया था. शालीन एक एपिसोड में अपने परिवार से मिला लेटर पढ़कर रो पड़े थे. इस एपिसोड के वीडियो को दलजीत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...