13.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedपार्टी के बाद लड़खड़ाती दिखीं नीसा देवगन, अब सोशल मीडिया पर लोग...

पार्टी के बाद लड़खड़ाती दिखीं नीसा देवगन, अब सोशल मीडिया पर लोग कर रहे दस तरह की बातें

Published on

अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन को अक्सर शहर में खासकर दोस्तों के साथ जमकर पार्टी करते हुए देखा जाता है। हाल ही में उन्होंने कई बी-टाउन एक्टर्स और सेलिब्रिटी किड्स के साथ एक पिंक शॉर्ट ड्रेस में एक रेस्तरां में पार्टी की। जबकि उनके माता-पिता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए। इस बीच नीसा, शाहरुख खान के बच्चों- आर्यन खान और सुहाना खान, शनाया कपूर, अनन्या पांडे और बाकी लोगों के साथ पार्टी करती नजर आईं। हालांकि नीसा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी गाड़ी से बाहर निकल रही हैं और उनको देखकर लोगों को ऐसा लग रहा है कि नीसा ड्रंक हैं। कमेंट बॉक्स में काजोल और अजय देवगन की परवरिश पर भी बातें बनाई जा रही हैं।

नशे में धुत्त नीसा देवगन
इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नीसा देवगन छोटी पिंक ड्रेस और सफेद हाई हील्स पहने कार से बाहर निकलती दिख रही हैं। उन्हें रेस्टोरेंट के बाहर खड़े पैप्स पर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। एक वीडियो में बाहर निकलते समय उन्हें चक्कर आ रहे थे। वह अपना नियंत्रण खो बैठीं क्योंकि उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें अपनी कार की ओर चलने में मदद की। कार में बैठने के बाद भी वह काफी गुमसुम नजर आ रही थीं। इसके तुरंत बाद ईगल-आइड ट्रोल्स ने कॉमेंट्स के साथ उनकी आलोचना करने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
जहां लोगों के एक ग्रुप ने स्टार किड को उनके स्किन कलर के लिए ट्रोल किया, वहीं अन्य लोगों ने अनुमान लगाया कि वह पूरी तरह से नशे में थीं। एक यूजर ने लिखा, ‘माय गॉड, ये नशे में लग रही है, सस्ते नशे’ एक ने कमेंट किया, ‘बिगड़ी हुई लड़की’ एक यूजर ने उनके मेकअप का मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘एक मिंट ये गोरी केसे होगी।’ एक कमेंट में लिखा था, ‘बाप के पैसे पे ऐश’। एक ने लिखा, ‘मां बाप रिसेप्शन में, बच्चे बस्तियां में…वाह क्या सीन है…।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीसा के शराब के नशे में होने की अटकलों के बाद कुछ वीडियो इंटरनेट से हटा दिए गए हैं।

एक्टिंग फिल्ड में आएंगी नीसा?
इस बीच, बता दें कि नीसा ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई पूरी करने के बाद सिंगापुर के यूनाइटेड कॉलेज ऑफ साउथईस्ट एशिया में दाखिला लिया। उनकी मां काजोल (Kajol) से एक बार पूछा गया था कि क्या उनकी बेटी शोबिज में आएगी, जिस पर उन्होंने कहा कि उनकी बेटी यह तय करने के लिए बहुत छोटी है कि वह अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर चलना चाहती है और एक एक्ट्रेस बनना चाहती है।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...