13.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedधमाकेदार रहा अडानी एंटरप्राइजेज का रिजल्ट, रेवन्यू 42% बढ़ा, कई गुना बढ़ी...

धमाकेदार रहा अडानी एंटरप्राइजेज का रिजल्ट, रेवन्यू 42% बढ़ा, कई गुना बढ़ी कारोबारों की सेल्स

Published on

नई दिल्ली

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 820 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी ने दिसंबर की तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले साल की इसी तिमाही में अडानी एंटरप्राइजेज को 11.63 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. लेकिन इस साल की दिसंबर की तिमाही में अडानी एंटरप्राइजेज ने जोरदार मुनाफा दर्ज किया है.

शेयरों में जोरदार तेजी
तिमाही के नतीजे आने के बाद अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से एक ही दिन में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 35 फीसदी से अधिक टूटे थे. आज नतीजे आने के बाद अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 4 फीसदी तक चढ़े.

कंपनी के मार्जिन में सुधार
दिसंबर तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड इनकम वार्षिक आधार पर बढ़कर 26,612 करोड़ रुपये रही है. पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की आय 18,758 करोड़ रुपये रही थी. दिसंबर की तिमाही में अडानी एंटरप्राइजेज के मार्जिन में भी सुधार देखने को मिला है. सालाना आधार पर कंपनी का मार्जिन 4.1 फीसदी से बढ़कर 6.1 फीसदी पर पहुंच गया है. दिसंबर की तिमाही में कंपनी का खर्च बढ़ा है. सालाना आधार पर खर्च 26,171 करोड़ हो गया है. ये एक साल पहले 19,047.7 करोड़ था.

FPO ले लिया था वापस
27 जनवरी 2023 को अडानी ग्रुप ने अपनी फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का 20 हजार करोड़ का FPO जारी किया था और फिर फुल सब्सक्राइब होने के बाद इसे अचानक वापस ले लिया था. अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने FPO की वापसी की वजह कंपनी के गिरते शेयरों को बताया था.

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद नुकसान
24 जनवरी को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरे ऐसे टूटे कि मार्केट कैपिटालाइजेशन लगभग आधा हो गया. टूटते शेयर की वजह से अडानी ग्रुप ने अपनी फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के 20 हजार करोड़ रुपये के फुल सब्सक्राइब्ड FPO को वापस लेना पड़ा. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट 24 जनवरी को पब्लिश हुई थी. उसके बाद 13 फरवरी तक अडानी ग्रुप के शेयरों के मार्केट कैपिटलाइजेशन (Mcap) में 53 फीसदी की गिरावट आई है. स्टॉक मार्केट में अडानी ग्रुप की कुल 10 कंपनियां लिस्टेड हैं.

बाजार में मौजूदा अस्थिरता अस्थाई
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, ‘बाजार की मौजूदा अस्थिरता अस्थाई है। लॉन्ग टर्म वैल्यू क्रिएशन के एक विजन के साथ एक क्लासिकल इंक्यूबेटर के रूप में अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड कर्ज को कम करने और विकास के मौकों पर आगे बढऩे के दोहरे उद्देश्यों पर काम करती रहेगी।’

माइनिंग बिजनस सेल्स तीन गुना
इंटीग्रेटेड रिसोर्स मैनेजमेंट बिजनस ने रेवेन्यू में साल-दर-साल 38 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। इससे यह 17,595 करोड़ रुपये पर रहा। जबकि माइनिंग बिजनस सेल्स करीब तीन गुना बढ़कर 2.044 करोड़ रुपये रही।

एयरपोर्ट बिजनस रेवेन्यू भी दोगुना
न्यू एनर्जी इकोसिस्टम बिजनस रेवेन्यू दोगुना से अधिक होकर 1427.40 करोड़ रुपये रहा। एयरपोर्ट बिजनस का रेवेन्यू भी दोगुना होकर 1733 करोड़ रुपये रहा।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...