भोपाल
थ्रिफ्ट संस्था संचालक मंडल की बैठक संस्था सभाकक्ष में आयोजित की गई। संस्था सदस्यों के लिए आकर्षक ब्याज सावधि जमा (एफडी) में ब्याज दर 455 दिन के लिए 8 प्रतिशत एवं 910 दिन के लिए 8.5 प्रतिशत की है वहीं आवर्ती (आरडी) जमा में 5 वर्ष हेतु 9 प्रतिशत ब्याज दर पर विशेष योजना लागू की गई है । उक्त दोनों योजनाएं रहेंगी उक्त योजनाएं सीमित अवधि 31 मार्च 2023 तक रहेंगी। बचत बाजार में ओल्ड स्टॉक ब्रांडेड कपड़ों पर 40 प्रतिशत तक छूट प्रदान की जाएगी एवं सहकारी बस्त्रालय बरखेड़ा में रेडीमेड कपड़ों पर 25 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी ।
संस्था संचालक मंडल सदस्य ऋण पर 9.90 प्रतिशत ब्याज दर सहकारी एवं राष्ट्रीयकृत बैंकों में ब्याज दर बढ़ाए जाने के पश्चात उक्त निर्णय कठिन परिस्थितियों में किया गया । बीएचईएल भोपाल प्रबंधन द्वारा अपने कर्मचारियों को 2016 के उपहार दिए जा रहे हैं संस्था से उक्त वाउचर का उपयोग बचत बाजार में सरकारी बस्त्रालय बरखेड़ा में करने पर 2100 रू. तक की खरीदारी की जा सकेगी । संस्था से खरीदारीकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं
