10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलटीम इंडिया के खिलाड़ी लेते हैं इंजेक्शन, कथित स्टिंग ऑपरेशन में चेतन...

टीम इंडिया के खिलाड़ी लेते हैं इंजेक्शन, कथित स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने खोले कई राज

Published on

नई दिल्ली

टीम इंडिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। चीफ सिलेस्टर चेतन शर्मा का स्टिंग ऑपरेशन किया गया है। इसमें उन्होंने टीम के खिलाड़ियों को लेकर कई दावे किये हैं। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज चेतन शर्मा पिछले साल के अंत में ही दोबारा टीम के मुख्य चयनकर्ता बने हैं। उन्होंने जी मीडिया की स्टिंग में दावा किया है कि भारतीय खिलाड़ी खुद को फिट दिखाने के लिए इंजेक्शन लेते हैं।

डोपिंग में नहीं पकड़ी जाती
कथित स्टिंग में चेतन शर्मा ये कहते हुए दिख रहे हैं कि यह इंजेक्शन डोप टेस्ट में भी नहीं पकड़ी जाती है। उन्होंने कहा- भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इंजेक्शन लेते हैं। 80 प्रतिशत फिट होने पर भी 100 प्रतिशत फिट हो जाते हैं। ये पेन किलर नहीं हैं। इन इंजेक्शन में ऐसी दवा होती है जो डोप टेस्ट में नहीं पकड़ी जाती है।’ चेतन शर्मा ने कहा कि ये तो ऐसे बदमाश हैं कि चुपचाप कोने में जा कर इंजेक्शन लेकर कहेंगे हम तो फिट हैं सर।

उनका कहना है कि खिलाड़ियों के ये बात पता होती है कि कौन सा इंजेक्शन डोपिंग टेस्ट में पकड़ा जाएगा और कौन सा नहीं। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज का कहना है कि खिलाड़ियों को बाहर होने का डर होता है। इसी वजह से वे इंजेक्शन लगाकर फिट होने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि अनफिट हुए खिलाड़ी पेन किलर का इंजेक्शन नहीं लेते। इसके लिए डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन चाहिए होता है। यह डोपिंग टेस्ट में भी पकड़ा जा सकता है। इसलिए वो ऐसा इंजेक्शन लेते हैं, जो डोप टेस्ट की पकड़ में भी नहीं आता है।

बुमराह की चोट खतरनाक
जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से लंबे समय से टीम से बाहर थे। वह जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए थे। टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टी20 मैच खेला था। इसके बाद वह फिर से चोटिल हो गए। उनकी चोट पर चेतन शर्मा का कहना है कि जसप्रीत बुमराह की चोट इतनी गंभीर है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच खेल लेते तो एक साल तक बाहर हो सकते थे। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह नहीं खेले थे।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...