17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedTwitter CEO की कुर्सी पर मस्क ने कुत्ते को बैठाया! बताया दूसरों...

Twitter CEO की कुर्सी पर मस्क ने कुत्ते को बैठाया! बताया दूसरों से बेहतर

Published on

नई दिल्ली,

Elon Musk पिछले साल Twitter खरीदने के बाद इसमें लगातार बदलाव कर रहे हैं. उन्होंने पहले ये भी बताया था कि उनको नए Twitter CEO की तलाश है, यानी वो अपना CEO पद छोड़ना चाहते हैं. अब उन्होंने नए Twitter CEO की घोषणा कर दी है. हालांकि, नया ट्विटर सीईओ कोई इंसान नहीं बल्कि कुत्ता है. इसके बारे में उन्होंने ट्वीट कर बताया है. ये मस्क का पालतू कुत्ता Floki (Shiba Inu) है. मस्क ने ट्वीट करके ये भी बताया है कि ये दूसरे लोगों से अच्छा है.

आपको बता दें कि मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर डील पूरी करने के बाद पराग अग्रवाल को कंपनी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था. केवल ट्विटर के पूर्व सीईओ ही नहीं बल्कि ट्विटर की लीगल हेड Vijaya Gadde और CFO Nel Segal को भी कंपनी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.

दूसरी फोटो लेकर मस्क ने लिखा है कि ये नंबर के साथ बहुत अच्छा है. जबकि तीसरे फोटो में मस्क ने अपने कुत्ते के स्टाइल वाली फोटो डालकर उसकी प्रशंसा की है. खबर लिखे जाने तक इस ट्वीट को लगभग 1 लाख लाइक्स मिल चुके हैं. लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. आपको बता दें कि इस ट्वीट को मजाकिया तौर पर देखा जा रहा है.

मस्क ने अपने Shiba Inu डॉग की कुछ फोटो भी पोस्ट की है. फोटो में उनका कुत्ता सीईओ की चेयर पर बैठा नजर आ रहा है. इसके अलावा उसने एक ब्लैक कलर का स्वेटर पहना रखा है. इस पर सीईओ लिखा है और उसके सामने टेबल पर ट्विटर सीईओ को लेकर डॉक्यूमेंट भी दिख रहे हैं. इसमें paw प्रिंट्स भी दिख रहे हैं. उसके टेबल पर एक छोटा सा लैपटॉप भी मौजूद है जिसपर ट्विटर का लोगो बना हुआ है. एलॉन मस्क ने Floki की दूसरी फोटो भी शेयर की है. दूसरे फोटो में उसने टाई भी लगा रखी है और उसके टेबल पर कई डॉक्यूमेंट्स पड़े हुए हैं.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...