17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedलोअर पर लोअर सर्किट, 20 दिन में 75% पैसा डूबा, खून के...

लोअर पर लोअर सर्किट, 20 दिन में 75% पैसा डूबा, खून के आंसू रुला रहे अडानी के ये शेयर

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप की चार कंपनियों के निवेशकों की ऐसी हालत है कि काटो तो खून नहीं। इन शेयरों में लंबे समय से फ्री फॉल देखने को मिल रहा है। रोज लोअर सर्किट लग रहे हैं। खरीदार नहीं होने से निवेशक शेयर बेच भी नहीं पा रहे हैं। गौतम अडानी के लिए निवेशकों के हितों की रक्षा करना बहुत मुश्किल साबित हो रहा है। हर नए सेशन के साथ इन कंपनियों का मार्केट कैप घट रहा है और इसके साथ ही निवशकों की पूंजी भी खत्म हो रही है। बुधवार को भी अडानी ग्रुप के 4 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। ये शेयर अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन, अडानी टोटल गैस और अडानी पावर हैं। इन सभी में 5% का लोअर सर्किट लगा है। आइए जानते हैं कि इन शेयरों की कीमत कितनी घट चुकी है।

आधा रह गया अडानी पावर का शेयर
अडानी पावर के शेयर में लोअर सर्किट हटने का नाम ही नहीं ले रहा है। यह शेयर घटते-घटते बुधवार को 140.90 रुपये पर आ गया है। 24 जनवरी 2023 को इस शेयर का भाव करीब 275 रुपये था। यह वही दिन था जिस दिन हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर अपनी रिपोर्ट जारी की थी। इसके बाद से ही इस शेयर में लोअर सर्किट लगने शुरू हो गए। इस तरह सिर्फ 20 दिन में ही इस शेयर की कीमत आधी रह गयी है। यह शेयर गिरते-गिरते कितना गिरेगा, कुछ कहना मुश्किल है।

अडानी ट्रांसमिशन में भारी गिरावट
अडानी ट्रांसमिशन के शेयर को भी लंबे समय से खरीदार नहीं मिल रहे हैं। इस शेयर में लगातार लोअर सर्किट देखने को मिल रहा है। 25 जनवरी को यह शेयर 2800 रुपये के करीब था। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद इसमें जबरदस्त गिरावट आई। अब इस शेयर की कीमत 1017 रुपये पर आ गई है। इस शेयर में भी लगातार लोअर सर्किट लग रहे हैं।

अडानी ग्रीन में एक तिहाई रकम डूबी
अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही हैं। यह शेयर आज 5 फीसदी के लोअर सर्किट के साथ 620.75 रुपये रह गया है। 25 जनवरी को इस शेयर की कीमत 1900 रुपये के करीब थी। इसके बाद से इसमें गिरावट जारी है। गिरते- गिरते यह शेयर 620 रुपये पर आ गया है।

चौथाई रह गया अडानी टोटल
अडानी टोटल के शेयर में भी लोअर सर्किट हटने का नाम नहीं ले रहा है। 25 जनवरी को यह शेयर 3,900 रुपये के करीब था। इसके बाद से इस शेयर में जबरदस्त गिरावट आई है। गिरता-गिरता यह शेयर 1078 रुपये तक आ गया है। इस तरह इस शेयर की कीमत 20 दिन में 75% तक घट गई है।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...