8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभेल न्यूज़शांति सरोवर हाई स्कूल वार्षिक उत्सव में बच्चों ने दी मनमोहक नृत्य...

शांति सरोवर हाई स्कूल वार्षिक उत्सव में बच्चों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति

Published on

भोपाल।

शांति सरोवर हाई स्कूल सोनागिरी सतनामी नगर की संस्थापिका पूज्य स्वर्गीय मां शांति देवी तिवारी की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय का 31 वां वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्यों की सभी ने प्रशंसा की बता दें कि स्वच्छता स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत ,प्लास्टिक मुक्त भारत ,गणेश वंदना, होली गीत, दुर्गा चालीसा जैसे अनेकों शानदार कार्यक्रमों का प्रदर्शन बच्चों ने किया ।

संस्था संचालक वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र शर्मा अध्यक्ष मध्य प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार बोर्ड कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं सत्येंद्र भूषण सिंह उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश वन राज निगम लिमिटेड राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त स्थानीय पार्षद ममता विश्वकर्मा, वार्ड 68 पार्षद श्रीमती उर्मिला मौर्या , दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार केसी दुबे लायन एवं वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञानदेव मिश्रा, नेहा नितेश मिश्रा ,अमित गौर ,विनोद तिवारी, अजय साहू ,विक्की गौर ,राजकुमार संस्था का पूरा स्टाफ बच्चे एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।

इस अवसर पर समाज के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग नगर निगम , पीपुल्स स्टाफ, डेनेशिया डेंटल क्लिनिक डायरेक्टर डॉ प्रशांत त्रिपाठी जैसे अनेकों समाजसेवियों का सम्मान किया गया।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

बीएचईएल हरिद्वार में सुरक्षा पखवाड़ा, ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य के साथ ईडी रंजन कुमार ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

बीएचईएल हरिद्वार में 4 मार्च से आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सुरक्षा पखवाड़ा...

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

भोपाल भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय...