9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलसेल्फी पर बवाल, क्रिकेटर पृथ्वी साव और फैंस के बीच बीच सड़क...

सेल्फी पर बवाल, क्रिकेटर पृथ्वी साव और फैंस के बीच बीच सड़क पर मारपीट

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी साव के दोस्त की कार पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक पृथ्वी अपने दोस्तो के साथ मुंबई के सांताक्रूज स्थित एक फाइव स्टार होटल में डिनर के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान कुछ फैंस उनसे सेल्फी की मांग करने लगे। लगातार सेल्फी की मांग को नकारने के बाद गुस्साए फैंस ने उनके दोस्त की गाड़ी तोड़फोड़ मचा दी। सोशल मीडिया पर कार पर हमले की एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रही है।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है एक लड़की पृथ्वी साव के फोन को लेकर खींचतान कर रही हैं। इसमें पृथ्वी उस उनसे अपना फोन बचाते हुए दिख रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पृथ्वी के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आशीष के अनुसार उनकी कार पर बेसबॉल के डंडे से हमला किया गया। अपनी शिकायत में आशीष ने कहा है कि आरोपियों ने कार का पीछा किया और उन पर पैसे नहीं देने पर झूठा केस करने की धमकी दी गई। इस पूरे मामले पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दूसरी कार से निकले पृथ्वी
डिनर के बाद जब पृथ्वी होटल से बाहर निकले तो वह अपने दोस्त के कार ही में सवार थे। इसी दौरान बेस से बॉल से कार के शीशे को तोड़ दिया गया। हालांकि होटल स्टाफ और मैनेजर ने मामले को वहीं पर शांत कर दिया और इसके बाद पृथ्वी को दूसरी कार से भेजा गया।

भारत टीम में हुई थी वापसी
हाल ही में पृथ्वी साव को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। हालांकि उन्हें एक भी मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। इससे पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए कमाल की बल्लेबाजी की थी। घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार तीसरे शतक के कारण टीम इंडिया में उन्हें शामिल किया गया था।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...