8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभेल न्यूज़विधायक कृष्णा गौर ने की वार्ड 64 में विकास यात्रा

विधायक कृष्णा गौर ने की वार्ड 64 में विकास यात्रा

Published on

भोपाल

क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने आनंद नगर से अपनी विकास यात्रा प्रारम्भ की । यात्रा के प्रारम्भ में श्रीमती गौर ने नगर निगम द्वारा 58 लाख की लागत से लगने वाली स्ट्रीट लाईट के कार्य के भूमि पूजन से की। आनंद नगर के अंधेरे में डूबे रहने से वहां के नगारिकों को अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था । भूमि पूजन के पश्चात् विधायक श्रीमती गौर ने मंच से सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यो की जानकारी भी दी ।

नागरिकों ने जब विधायक को बताया कि इस क्षेत्र में कोई बड़ा शासकीय अस्पताल नहीं है तब उन्होंने बताया कि सरकार से स्वीकृति मिल गई है इस वर्ष 100 बिस्तरों वाला अस्पताल बनकर तैयार हो जायेगा। उन्होंने जानकारी दी है कि यातायात का दबाव इस क्षेत्र पर बना रहता है इसके लिये हथाई खेड़ा डैम से माउन्टफोर्ट स्कूल होते हुये रायसेन रोड तक 2 कि.मी लम्बी सड़क 8.5 करोड़ से बनकर तैयार हो चुकी है।

अयोध्या बायपास बनने वाले फ्लाय ओव्हर एवं आनंद नगर के बीच से बनने वाला एलीवेटेड कारीडोर के विषय में भी बताया। इसके लिये विधायक श्रीमती गौर ने केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को धन्यवाद दिया । श्रीमती गौर ने बताया कि पूरा गोविन्दपुरा क्षेत्र विकास के रोडमेप पर सरकार ने ले रखा है ।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

बीएचईएल हरिद्वार में सुरक्षा पखवाड़ा, ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य के साथ ईडी रंजन कुमार ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

बीएचईएल हरिद्वार में 4 मार्च से आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सुरक्षा पखवाड़ा...

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

भोपाल भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय...