9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलटीम इंडिया का दिल्ली फतह, स्पिनर्स के आगे AUS सरेंडर, 3 दिन...

टीम इंडिया का दिल्ली फतह, स्पिनर्स के आगे AUS सरेंडर, 3 दिन में ही गंवाया लगातार दूसरा टेस्ट

Published on

नई दिल्ली

टीम इंडिया ने सिर्फ तीन दिन में ही अरुण जेटली स्टेडियम में जीत का झंडा गाड़ दिया। रविंद्र जडेजा (42 रन पर 7 विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 114 रन ही सिमट गई। जवाब में भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 115 रन का टारगेट पा लिया। इस शानदार जीत के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मेजबानों के पास 2-0 की अजेय लीड भी हो गई। इससे पहले भारत ने नागपुर में खेला गया पहला टेस्ट भी तीन दिन में ही जीता था। अब लगातार दूसरे मैच में कंगारू बल्लेबाज अपने स्पिनर्स के आगे घुटने टेकते नजर आए। सीरीज का तीसरा मैच 1 मार्च से इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत
टेस्ट फॉर्मेट में भारत की यह ऑस्ट्रेलिया पर 32वीं जीत थी। इसी के साथ किसी एक टीम के खिलाफ यह सबसे ज्यादा जीत हो गई। इंग्लैंड के विरुद्ध 31 तो श्रीलंका के खिलाफ भारतीय धुरंधरों ने 22 मैच जीते हैं।

इन वजहों से यादगार रहा दिल्ली टेस्ट
अब तीनों फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम टॉप पर पहुंच चुकी है। टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट मिलाकर भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 100वीं जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह 32वीं टेस्ट जीत थी, जो एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा है। अपना 100वां टेस्ट खेल रहे चेतेश्वर पुजारा ने विनिंग शॉट लगाकर मुकाबले को यादगार बनाया।

अब ऐसा है WTC का पॉइंट्स टेबल
17 मैच में 10 जीत और 4 ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया 136 अंक लेकर टॉप पर है। अब भारत ने भी 10वां मैच जीत लिया है। 16 मुकाबलों में 2 ड्रॉ के साथ टीम इंडिया के फिलहाल 123 पॉइंट्स है और वह दूसरी पोजिशन पर है। अगर यहां से भारत ऑस्ट्रेलिया को तीन मैच में हराएगा तो उसका WTC फाइनल क्वालिफिकेशन पक्का हो जाएगा।

पहली पारी में दोहराया गया इतिहास
भारतीय टीम पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 263 के जवाब में 262 पर पर सिमट गई थी। इस सदी में अभी तक सिर्फ एक बार ही ऐसा हुआ था जब किसी मेहमान टीम ने भारत के खिलाफ पहली इनिंग्स में 300 से भी कम रन बनाने के बावूजद भारत के खिलाफ बढ़त लेने में कामयाब रही थी। साल 2017 में पुणे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ऐसा किया था और इसी टीम ने दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में एक रन की बढ़त के साथ अपने इतिहास को दोहरा दिया।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...