8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र वार्ड 65 में विकास यात्रा भूमि पूजन के साथ...

गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र वार्ड 65 में विकास यात्रा भूमि पूजन के साथ शुरू

Published on

भोपाल

गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र वार्ड 65 में विकास यात्रा सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के भूमि पूजन के साथ शुरू हुई। भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने किया। भूमि पूजन के पश्चात् श्रीमती गौर ने मंच से सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों को गिनाया। भूमि पूजन कार्यक्रम स्थल पर आयोजित जन सामान्य को सम्बोधित करते हुये प्रदेश सरकार एवं गोंविदपुरा विधानसभा में हुये विकास कार्यो पर प्रकाश डाला।

श्रीमती गौर ने गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र में हुये विकास कार्यों का विवरण दिया एवं वार्ड क्रमांक 65 में 1 करोड़ 27 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया । इसके पश्चात् आदर्श नगर में हितग्राही सम्मेलन का आयोजन कर में जिला प्रशासन द्वारा चयनित हितग्राहियों को हित लाभ के प्रमाण पत्र वितरीत किये। कार्यक्रम में रविवार नगर निगम एवं अन्य विभागों के शासकीय अधिकारियों के साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।


भेल कालेज में में रासेयो का आयोजन
भोपाल।
बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल में राष्ट्र्रीय सेवा योजना इकाई का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मेंं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय जैन, डॉ. आरके विजय राज्य जनसम्पर्क अधिकारी राष्ट्र्रीय सेवा योजना मप्र ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुडऩे से सेवा भाव, रचनात्मक कार्यों, पीडि़तों की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम अधिकारी मुक्त इकाई बरकतउल्ला विश्विद्यालय राहुल सिंह परिहार ने बताया कि राष्ट्र्रीय सेवा में सम्मिलित होने से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास होता है। गणतंत्र दिवस परेड की उनकी स्मृतियों को उन्होंने विद्यार्थियों के समक्ष साझा की। परिहार ने सात दिवसीय शिविर को लेकर जानकारी दी। कार्यक्रम में बालिका इकाई कार्यक्रम अधिकारी  डॉ. गीता चौहान, बालक इकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्रीति जौहरी, श्रीया विश्वकर्मा, आयुष गुप्ता सहित महाविद्यालय का स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
———————————-

भागवत कथा में सजाई बांके बिहारी की झांकी
भोपाल।
भेल द्वोत्र के सोनागिरी सी सेक्टर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा के दूसरे दिन कथा वाचक महेश कृष्ण उपाध्याय महाराज गोवर्धन वृंदावन द्वारा बांके बिहारी की कथा सुनाई गई। इस मौके पर बांके बिहारी की सुंदर झांकी सजाई गई। कथा सुनने रितेश निगम, जूही, विकास भटनागर, गोकुल कुशवाहा सहित  बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

बीएचईएल हरिद्वार में सुरक्षा पखवाड़ा, ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य के साथ ईडी रंजन कुमार ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

बीएचईएल हरिद्वार में 4 मार्च से आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सुरक्षा पखवाड़ा...

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

भोपाल भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय...