7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभेल न्यूज़विधायक ने 25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले संजीवनी क्लिीनिक...

विधायक ने 25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले संजीवनी क्लिीनिक का किया भूमिपूजन

Published on

– कन्यापूजन एवं वृक्षारोपण के साथ विकास यात्रा वार्ड 66 से हुई प्रारम्भ

भोपाल

गोविंदपुरा विधानसभा में सोमवार को वार्ड 66 माता मंदिर नरेला संकरी से प्रारम्भ हुई। श्रीमती गौर ने लगभग 25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले संजीवनी क्लिीनिक का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के साथ विधायक ने वृक्षारोपण करके पर्यावरण को स्वस्थ्य रखने का संदेश दिया। वहीं मंच पर कन्या पूजन भी किया। विधायक के आगमन पर क्षेत्रीय रहवासियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत फलों से तौलकर किया गया । सभा को सम्बोधित करते हुये श्रीमती गौर ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व: श्री बाबूलाल गौर को स्मरण किया।

उन्होंने बताया कि बाबूजी का लगाव सिर्फ गोंविदपुरा क्षेत्र से ही नहीं था बल्कि पूरे भोपाल एवं इस क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति से था वही स्नेह और आर्शीवाद आज भी उन्हें मिल रहा हैं। वहां पर उपस्थित जन समुदाय से उन्होने आग्रह किया कि उनका यह प्यार और स्नेह उन्हे हरदम मिलते रहना चाहिये। पूरे वार्ड में 2.33 (दो करोड़ तेतीस लाख रूपये) के भूमि पूजन एवं लोकार्पण सम्पन्न होगें ।

इसके पश्चात् छत्तीसगढ लेबर कॉलोनी से हितग्राही सम्मेल का आयोजन कर जिला प्रशासन द्वारा चयनित वार्ड 66 के लाभार्थियों को इन्दिरा गांधी राष्ट्र्रीय विधवा पेंशन योजना, इन्दिरा गांधी राष्ट्र्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजन, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता राशि, बहु विकलागं एव मंदबुद्धि के लिए आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा परित्यक्ता पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना, बीपीएल पात्रता पर्ची, आयुषमान कार्ड, कर्मकार, मंण्डल भवन योजना, पीएम. स्वनिधि योजना, संम्बल 2.0, मातृत्व वंदाना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, नवीन राशन कार्ड, एवं अन्य योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लगभग 1,284 पंजीयन पत्र वितरित किये गये ।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

बीएचईएल हरिद्वार में सुरक्षा पखवाड़ा, ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य के साथ ईडी रंजन कुमार ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

बीएचईएल हरिद्वार में 4 मार्च से आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सुरक्षा पखवाड़ा...

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

भोपाल भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय...